ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
राज्य

पिछले चुनाव की तुलना में पुरुषों के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा बढ़ी महिलाओं की वोटिंग

भोपाल. प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की वोटिंग करीब दो प्रतिशत बढ़ी है। इस बार प्रदेश में 74.85 प्रतिशत कुल वोटिंग हुई। अनेक जिले ऐसे हैं जहां 2013 की तुलना में मतदान लगभग 5 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कुल वोटिंग में भी 2.72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इन जिलों में 75% से ज्यादा वोटिंग : प्रदेश के 30 जिलों में इस बार 75 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। जिन जिलों में 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ उनमें श्योपुर, शिवपुरी, गुना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर और नीमच शामिल हैं।

सबसे ज्यादा मतदान सीहोर जिले में हुआ। यहां 84.19 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले चुनाव में सीहोर में 80.19 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सबसे कम मतदान 60.23 प्रतिशत अलीराजपुर में हुआ। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले इसमें करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भिंड में 61.57, ग्वालियर में 62.64 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!