ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
स्वास्थ

कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक 18 मार्च को

नवलोक समाचार, होशंगाबाद – जिले में करोना वायरस की रोकधाम के संदर्भ में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश कौशल ने बताया कि 12 मार्च को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रमुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम एवं बचाव की तैयारियो के संबंध में जिला टास्क फोर्स की बैठक के निर्देश दिए गए है।

सीएमएचओ डॉ कौशल ने बताया कि जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय होशंगाबाद में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु 8 आईसोलेशन वार्ड बेड्स जिला चिकित्सालय होशंगाबाद में तैयार किए जा चुके है। उक्त वार्ड में संभावित मरीजो के उपचार हेतु 3 चिकित्सको एवं अन्य पेरामेडिकल स्टाफ की ड¬ूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिले के समस्त विभागीय अमले को कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि उक्त बीमारी की रोकथाम हेतु नियमित रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा ग्राम में आशा कार्यकर्ता एवं अन्य अमले द्वारा सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजो को उपचार सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

उन्होने बताया कि जिला स्तर पर आरआईटी (रैपिड रिस्पोन्स दल) का गठन किया जा चुका है साथ जिला चिकित्सालय में जांच हेतु पैथोलोजी में पृथक से दल गठित किए गए है। कोरोना वायरस की बीमारी एवं बचाव के संबंध में सतत् निगरानी हेतु डॉ सुनील जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। सीएमएचओ श्री कौशल ने बताया कि जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में दैनिक ओपीडी में आने वाले सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजो की पृथक से जानकारी संग्रहित कर मैदानी अमले द्वारा सतत् निगरानी की जा रही है। कोरेनटाईन वार्ड तैयार किए जाने हेतु जिला प्रशिक्षण केन्द्र होशंगाबाद एवं जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्र इटारसी को चिन्हित किया गया है। जिले में वर्तमान में आवश्यक सुरक्षा हेतु एन 95 मास्क एवं पीपीटी किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

सीएमएचओ डॉ कौशल ने बताया कि कोरोना वायरस की समीक्षा हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक 18 मार्च को आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!