ब्रेकिंग
उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर...
Breaking Newsक्राइम अलर्टराजनीतिराज्य

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर जताया दुःख

उज्जैन से लौटते वक्त रात 2 बजे हुआ हादसे का शिकार हुए डॉक्टर जयप्रकाश किरार।

नवलोक समाचार, रायसेन।

रायसेन जिले के भाजपा नेता जय प्रकाश किरार का देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया, दरअसल डॉक्टर जयप्रकाश उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे , इसी दौरान उनकी कार का पहिया पंचर हो गया, और पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रहे डम्फर ने टक्कर मार दी। घटना रायसेन जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर ग्राम खनपुरा के पास की है, पुलिस को सूचना मिलते ही घायलवस्था में डॉक्टर जयप्रकाश को अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दे कि डॉक्टर जयप्रकाश किरार रायसेन जिले के कद्दावर नेता थे , भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके है फिलहाल वे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे ।

देर रात हुई भीषण घटना को लेकर बताया जा रहा है कि
टक्कर इतनी तेज थी, कि जय प्रकाश किरार गाड़ी सहित दूर खनती में जाकर गिरे। वे उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने बहनोई के साथ विदिशा वापस जा रहे थे । डॉक्टर किरार की असमय दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक छा गया है, बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी डॉक्टर जयप्रकाश के करीबी थे , शिवराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल x पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट – रायसेन

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!