ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

बाघिन की  दहशत से मिलेगी निजात- कोर एरिया में छोड़ने की तैयारी

एसटीआर के जंगलो में बाघिन की लोकेशन न मिलने से वन विभाग के अफसर हो गऐ थे परेशान

मुकेश अवस्‍थी.

सतपुडा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बांधवगढ से लाकर छोडी गई बाघिन ने पिछले एक महीने से बफर जोन में दहशत मचा रखी है, बाघिन की चहलकदमी रहवासी इलाको के करीब एक दर्जन गांवो के आसपास देखने को मिल रही थी, जिसमें सियारखेडा, सेहरा, बिछुआ सहित अन्‍य आदिवासी गांवो के लोग दहशत में है, वन विभाग ने अब एनटीसीए से बाघिन को टेंकुलाइज कर कोर एरिया में छोडने की अनुमति मांगी है. जिसके बाद रहवासी क्षेञ के लोगो को राहत मिल सकती है बता दें कि बाघिन इन दिनो सेहरा और जामानी देव के इलाके में मौजूद है, जिसकी लोकेशन करीब 15 घंटे न मिलने से वन विभाग के अफसर परेशान हो गए थे.

     बता दें कि सतपुडा टाइगर रिजर्व के सोहागपुर ब्‍लाक में इन दिनो बाघिन की चहल कदमी के चलते लोग दहशत में है, दरअसल बाघिन को बांधवगढ टाइगर रिजर्व से लाकर सतपुडा टाइगर रिजर्व इलाके में छोडा गया था, जिसके बाद बाघिन देनवा नदी पार कर पूराने पटटन, सेहरा जामानी देव के आसपास आ गई. ग्राम सेहरा के लोगो के अनुसार बाघिन गांव के समीप भी कई बार देखी गई, जिसके बाद से लोगो में दहशत है. बाघिन की चहलकदमी के बाद से एसटीआर के अधिकारी भी लगातार सर्चिग कर रहे है, और रहवासियो को रात में अपने खेतो में न जाने की हिदायत भी दे रहे है. उधर एस टी आर के अ‍फसरो ने बाघिन को घने जंगलो में व‍ापिस भेजने के प्रयास भी शुरू कर दिये है,

बाघिन की ओरिजन तशवीर

इसके लिए फील्‍ड डायरेक्‍टर ने एनटीसीए यानि नेशनल टाइगर कंर्जवेशन अथारिटी को पञ लिख कर बाघिन को टेंकुलाइज कर पकडने की अनुमति मांगी है, इसके बाद बाघिन को हाथियो की मदद से घेर कर टेंकुलाइज किया जायेगा. बाद में उसे चूरना के आसपास शिफट कर दिया जाएगा.

लोकेशन न मिलने से हुए अफसर परेशान

बता दें कि पिछले दो तीन दिनो में बाघिन के गले में लगी कालर आई डी की लोकेशन वन अमले को न मिलने से विभाग के अफसर परेशान हो गए थे. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रहवासी इलाके में चहलकदमी कर रही बाघिन पुराने पटटन और जामानी देव के बीच गहरी खाई में जाकर बैठ गई थी, जिसके चलते सिंग्‍नल नही मिल पा रहे थे. अब 15 घंटे बाद लोकेशन मिली है कि बाघिन अब सेहरा और जामानी देव के आसपास है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!