ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

सेना की भर्ती रैली में गए भोपाल के युवक की हार्ट अटैक से मौत

विदिशा. यहां के एसएटीआई कॉलेज में पांच दिन से चल रही सेना भर्ती रैली में रविवार सुबह भोपाल के एक युवक की दौड़ते समय मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अमान को हार्ट अटैक आया था। भोपाल से परिजन भी विदिशा पहुंच गए हैं।
भोपाल के खजूरी इलाके में रहने वाला अमान खान विदिशा में सेना भर्ती रैली में शामिल होने शनिवार रात घर से निकला था। रविवार सुबह फिजिकल टेस्ट के लिए एसएटीआई ग्राऊंड पर चल रही भर्ती रैली में सुबह करीब आठ बजे 1600 मीटर दौड़ में उसने शामिल हुआ। अमान 400 मीटर के करीब ही दौड़ा होगा और गिर गया। सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को बुलाया। सेना के डॉक्टर ने अमान की नब्ज देखने के बाद उसके चेस्ट को पंप किया। शरीर में कोई हरकत नहीं होने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अमान को हार्ट अटैक आया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!