ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
क्राइम अलर्ट

11वीं की छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, हथेली पर लिखा था-आई एम सॉरी पापा

भोपाल। गौतम नगर इलाके में 11वीं की एक छात्रा ने तीन मंजिला बिल्डिंग की छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके हाथ की हथेली पर आई एम सॉरी पापा लिखा मिला। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

शिव मंदिर, गौतम नगर कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय प्रिया अहिरवार पिता डब्बू लाल रैकवार 11वीं की छात्रा थी। एएसआई रमेश द्विवेदी के अनुसार प्रिया सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे लोगों को पड़ोस की तीन मंजिला बिल्डिंग के सामने पड़ी मिली थी। वह सिर के बल जमीन पर गिरी। परिजन तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पिता डब्बू लाल रैकवार बीएसएनएल में आरएम हैं। एएसआई के अनुसार परिजनों के बयान नहीं हो पाए हैं।

शाम को गुमसुम थी : परिजनों ने पुलिस को बताया कि शाम को प्रिया गुमसुम दिखी थी। हालांकि उसने किसी को कुछ नहीं बताया। वह पड़ोसी की बिल्डिंग पर कब पहुंची। इसके बारे में उन्हें पता नहीं है। उसे किसी ने छलांग लगाते या गिरते हुए भी नहीं देखा। नीचे गिरने के बाद ही घटना के बारे में पता चला। एएसआई द्विवेदी के अनुसार जिस तरह से सिर पर चोट लगी है, उससे एक बात तो पक्की है कि उसने सिर के बल छलांग लगाई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!