ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

ऑटो में बैग छूटा तो चालक ने ईमानदारी से लौटाया, लेकिन गायब हो हए 60 हजार के जेवर

भोपाल। रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा से घर पहुंची महिला अपना एक बैग ऑटो में भूल गई। स्टेशन पहुंचकर तलाश की तो ऑटो चालक ने ईमानदारी दिखाते हुए महिला को बैग लौटा दिया। लेकिन महिला ने घर जाकर बैग चेक किया तो उसमें रखे 60 हजार रुपए कीमत के जेवर गायब थे।

स्टेशन बजरिया पुलिस के मुताबिक काजी कैम्प कैंप निवासी नाहिद पत्नी रिजवान (21) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि वह पिछले दिनों लखनऊ गई थी। वहां से 26 दिसंबर को लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से भोपाल वापस आईं थी। सुबह करीब 10 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर-1 के सामने से वह घर जाने के लिए एक ऑटो रिक्शा में बैठी।
घर पहुंचने के बाद नाहिद को ध्यान आया कि वह अपना एक बैग ऑटो में भूल गई है। वह स्टेशन पहुंची और ऑटो नंबर के आधार पर ऑटो चालक को ढूंढ निकाला। ऑटो चालक ने नाहिद को उसका बैग लौटा दिया। नाहिद का आरोप है कि घर पहुंचकर उसने बैग खोला तो उसमें रखे 60 हजार रुपए के जेवर गायब थे। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!