ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
देश

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर /राहुल ने ट्विटर पर 7 नाम पोस्ट किए; लिखा- इन्हें किसी ने नहीं मारा, खुद मरे

नई दिल्ली. सोहराबुद्दीन के कथित एनकाउंटर मामले में सभी 22 आरोपियों को बरी किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- ‘इन सभी को किसी ने मारा नहीं है, ये खुद मरे हैं।’ इस ट्वीट के साथ ही राहुल ने हरेन पंड्या, तुलसीराम प्रजापति, जस्टिस लोया, प्रकाश थोम्बरे, श्रीकांत खांडलकर, कौशर बी और सोहराबुद्दीन के नाम लिखे हैं।
कोर्ट के फैसले से सोहराबुद्दीन के भाई रुबाबुद्दीन भी नाखुश
राहुल की लिस्ट में शामिल हरेन पंड्या गुजरात के गृहमंत्री थे। उन्हें सन् 2003 में मार दिया गया था। लिस्ट में एक नाम सीबीआई कोर्ट के जस्टिस लोया का भी है। इनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जस्टिस लोया सोहराबुद्दीन शेख मामले की सुनवाई कर रहे थे।

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामले में वर्तमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम भी शामिल था। शाह को सन् 2014 में कोर्ट ने बरी कर दिया था। सोहराबुद्दीन का जब एनकाउंटर हुआ, तब अमित शाह गुजरात के गृह मंत्री थे।

भाई ने कसा था तंज- सोहराबुद्दीन ने खुद अपनी जान ली
कोर्ट के फैसले से सोहराबुद्दीन के परिवार में बचे एकलौते भाई रुबाबुद्दीन भी खुश नहीं हैं। फैसले के बाद उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों के खिलाफ बहुत से सबूत थे। मैंने भी कोर्ट में कई सबूत पेश किए, लेकिन इन सबूतों को नहीं माना। ऐसा लगता है कि मेरे भाई ने खुद अपनी जान ले ली।’’

सोहराबुद्दीन की नवंबर 2005 में पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी। सीबीआई जांच में दावा किया गया था कि पुलिस ने सोहराबुद्दीन, उसकी पत्नी कौसर बी और उसके सहयोगी तुलसीराम प्रजापति का फर्जी एनकाउंटर किया है। हालांकि, कोर्ट ने तुलसीराम प्रजापति की साजिशन हत्या होने के आरोपों को गलत करार दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!