ब्रेकिंग
उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर...
देश

सिंधु वर्ल्ड टूर फाइनल्स जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, फाइनल में ओकुहारा को हराया

ग्वांगझू (चीन). भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सिंधु यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने यह मुकाबला 62 मिनट में 21-19, 21-17 से अपने नाम किया। इस साल सिंधु का यह पहला खिताब है।
सिंधु इस साल पांच फाइनल हारी थीं
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह 13वां मुकाबला था, जिसमें सिंधु को 7वीं बार सफलता मिली। छह मुकाबले ओकुहारा ने जीते हैं। इससे पहले सेमीफाइनल में सिंधु ने थाईलैंड की रतचनोक इन्तानोन को 21-16, 25-23 से हराया।

सिंधु रियो ओलिंपिक 2016 में फाइनल हार गईं थी। उन्हें इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भी हार मिली थी। वे दो बार वर्ल्ड चैम्पियशिप के फाइनल में उप-विजेता रही थीं। इस साल सिंधु को कुल पांच फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!