ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
खास खबरे

राजकुमारी दीया ने शादी के 21 साल बाद मांगा तलाक, गांधीनगर फैमिली कोर्ट में लगाई अर्जी

जयपुर. जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और सवाई माधोपुर की निवर्तमान विधायक दीया कुमारी (47) ने शादी के 21 साल बाद पति नरेंद्र सिंह से तलाक मांगा है। उन्होंने गांधीनगर स्थित महानगर की फैमिली कोर्ट-संख्या एक में प्रार्थना पत्र दायर किया है।
सूत्रों के अनुसार दीया की ओर से पिछले दिनों दायर हुए इस प्रार्थना पत्र पर फैमिली कोर्ट में जल्द ही सुनवाई होने की संभावना है। दीया अपनी पारिवारिक विरासत सिटी पैलेस और जयगढ़ फोर्ट समेत अन्य इमारतों और हेरिटेज के संरक्षण कार्य में भी लगी हुई हैं।

नरेंद्र सिंह और दीया के दो बेटे और एक बेटी
दीया जयपुर के पूर्व राजपरिवार महाराज सवाई भवानी सिंह व पद्मनी देवी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा जयपुर, दिल्ली व लंदन से की। दीया और सिवाड़ के कोठड़ा ठिकाने के नरेंद्र सिंह राजावत की शादी अगस्त 1997 में हुई थी और दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। उनके बड़े बेटे पद्मनाभ सिंह को महाराज भवानी सिंह ने अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। जबकि दूसरे बेटे लक्ष्यराज सिंह व एक बेटी है।

2013 में सियासत में कदम, भाजपा से जोड़ा नाता
दीया ने 2013 में सियासत में भी कदम रखा। 2013 में वे भाजपा से जुड़ी और पार्टी ने उन्हें टिकट भी दिया। दीया ने सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। इस विधानसभा चुनाव में दीया का सवाई माधोपुर से टिकट काटा गया है। इसके बाद पारिवारिक कारणों का हवाला देकर दीया ने राज्य के विधानसभा चुनाव में लड़ने से भी इनकार कर दिया था। हालांकि, जयपुर में उन्होंने भाजपा के कुछ प्रत्याशियों के समर्थन में रैलियां और सभाएं भी की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!