ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
देश

जबलपुर रेलवे डिवीजन के सोहागपुर स्‍टेशन पर गाडि़यो के ठहराव को लेकर आंदोलन की तैयारी , श्री धाम एक्‍स्प्रेस सहित हबीबगंज इंटरसिटी के स्‍टापेज की उठ रही मांग

श्रीधाम और इंटरसिटी ट्रेनो के ठहराव के लिये पिछले सालों से किया जा रहा है प्रयास,सांसद भी नही करवा पा रहे है स्टापेज

नवलोक समाचार।

यहां पिछले सालो से लगातार नगरवासी दो ट्रेनो के स्टापेज के लेकर प्रयास रत है लेकिन न तो रेल्वे विभाग का ध्यान इस ओर जा रहा है और न ही नगर के कर्णधार कहे जाने वाले लोग ट्रेन स्टापेज को लेकर जनप्रतिनिधियो पर दबाव बना पा रहे है। जिसके चलते श्री धाम एक्सप्रेस और हबीवगंज इंटरसिटी के ठहराव क मामला घटाई में जाता दिख रहा है। वही निंरकुशता और अनदेखी के चलते अब नगर के युवा अपनी आवाज को आंदोलने के सहारे बुलंद करने की तैयारी कर रहे है।

जी हां पिछली सरकार में कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे राव उदय प्रताप सिंह द्वारा लोगों की सहूलियत के देखते हुये राजकोट एक्सप्रेस का ठहराव तो करवा दिया है लेकिन वे सोहागपुर में नई दिल्ली जबलपुर श्री धाम एक्सप्रेस सहित हबीवगंज जबलपुर इंटरसिटी के ठहराव को कराने में नाकाम शाबित हो रहे है। हम बता दें कि सांसद राव उदय प्रताप सिंह द्वारा संसद के शून्य काल के दौरान भी सोहागपुर में टे्रन स्टापेज का मुददा उठा चुके है साथ ही वे रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलकर बात रख चुके है लेकिन होशंगबाद संसदीय क्षेत्र के लिये अहम माना जाने वाले सोहागपुर शहर को रेलवे सहित केंद्रीय नेतृत्व गाडिय़ो के ठहराव की सौगात नही दे पा रहा है। जिससे क्षेत्र में सांसद राव उदय प्रताप के लिये मुश्किले बड़ सकती है।

वही पिछले सालो से लगतार दिल्ली आने जाने वाले व्यापारियो सहित आम जन द्वारा श्री धाम एक्सप्रेस सहित अप डाउन करने वालेे लेागो के लिये इंटरसिटी टे्रन के ठहराव की मांग की जाती रही है, लेकिन अब रेलवे विभाग द्वारा सोहागपुर में ठहराव की अनदेखी किये जाने के बाद व्यापारी गणो सहित आम लोग स्थानीय पत्रकार आदि मिलकर आंदोलन की रूपरेखा बना रहे है, ऐसा कहा जा रहा है कि यदि शीघ्र ही ठहराव नही किया गया तो रेल रोको आंदोलन की तैयारी की जायेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेल्वे विभाग सहित भाजपा सरकार की होगी। इस आंदोलन में लोगो से दल गत राजनीति से उठकर क्षेत्र के लिये आगे आने की अपील भी की जा रही है। जिससें भाजपाई नेता भी शहर हित में आगे आने की बात कह रहे है।

अमरकंटक एक्सप्रेस के लिये किया गया था आंदोलन ।

हम बता दे कि यहां वर्ष 1993 -94 में भोपाल से दुर्ग के बीच चलने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस के लिये आंदोलन किया गया था जो नगर सहित पूरे जबलपुर रेल्वे डिवीजन में ऐतिहासिक आंदोलन शाबित हुआ था, जिसके बाद से अमरकंटर ट्रेन रूकना शुरू हो गई थी। अब नगर के लोग उसी तरह के आंदोलन की तैयारी में जिसके चलते रूपरेखा बनाई जा रही है। वही एक बार रेल मंत्री पीयूष गोयल से ट्रेनो के ठहराव को लेकर अंतिम बार बातचीत भी उचित माध्यम या सांसद महोदय के द्वारा किया जाना भी तय किया जा रहा है। यदि उसके बाद भी ठहराव नही होता है तो नगर वासी सहित आसपास के आम जन , व्यापारीगण, राजनेतिक दलो के लोग सभी मिलकर आंदोलन की ओर रूख कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!