ब्रेकिंग
Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें
क्राइम अलर्ट

हत्या के प्रयास मामले में 7 वर्ष के कारावास की सजा…..अपर सत्र न्यायाधीश आर पी मिश्रा ने सुनाया फैसला

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

होशंगाबाद जिले के सोहागपुर तहसील में अपर सत्र न्यायाधीश आर पी मिश्रा की अदालत ने वर्ष 2015 के एक मामले में 7 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक शंकर मालवीय ने बताया कि धारा 307 के मामले में दोषी करार देते हुये आरोपी मोन्टी पवार निवासी अंबेडकर वार्ड को 7 वर्ष की सजा के साथ साथ 500 रूपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है।

घटना की जानकारी के अनुसर 3 नबंवर 2015 को फरियादी शिवशंकर नरवारे निवासी अंबेडकर वार्ड नें शिकायत दर्ज कराई थी कि शाम के समय उसका लडक़ा सोनू नरवारे घर के बाहर दोस्तो से मजाक कर रहा था तभी अरोपी मोन्टी उर्फ सौरभ पवार आया और कहने लगा कि आपका लडक़ा मेरी मम्मी का मजाक उड़ता है, साथ ही गाली गलौच करने लगा था, शिवशंकर नरवारे ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी ने डंडे से उसकी आंख के उपर मार दिया जिससे उसकी आंख में दिखाई देना बंद हो गया,घटना के समय फरियादी की पत्नि हेमलता नरवारे, कुसुम सहित रजनी नरवारे मौजूद थी। मामले में साक्ष्य शाबित होने के बाद अपन सत्र न्यायाधीश आर पी मिश्रा ने संज्ञान लेते हुये आरोपी को दोषी करार देते हुये सौरभ पवार को 7 साल की सजा सुनाई है। आरोपी को पिपरिया उपजेल भेज दिया गया है। अभियोजन की ओर से पैरवी एजीपी शंकर लाल मालवीय ने की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!