ब्रेकिंग
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा
Breaking Newsखास खबरेदेश

आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

सरपंच खुशबू दीपक रघुवंशी के नेतृत्व में पहुंचीं हजारों महिलाएं

नवलोक संवाददाता सोहागपुर | ब्लॉक के 30 से 35 आदिवासी गांवों की मूलभूत समस्याओं को लेकर हजारों आदिवासी महिलाओं ने सरपंच खुशबू दीपक रघुवंशी के नेतृत्व में अपनी आवाज उठाई। 14 नवंबर को महिलाओं ने सोहागपुर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर गांवों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से इन गांवों के लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

24 घंटे बिजली और रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग

ज्ञापन में प्रमुख रूप से गांवों में 24 घंटे बिजली सुविधा उपलब्ध कराने और सोहागपुर रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग रखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली और आवागमन से जुड़ी समस्याओं के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराने की मांग भी उठाई गई है।

सरपंच खुशबू दीपक रघुवंशी के नेतृत्व में पहुंचीं हजारों महिलाएं
सरपंच खुशबू दीपक रघुवंशी के नेतृत्व में पहुंचीं हजारों महिलाएं

स्कूल और वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

आदिवासी महिलाओं ने स्कूल एवं वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा अवैध रेत उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में नया गांव, डूंडादेह, कूकरा, गोहनादेह माल, खरपाबड़, गौड़ीखेड़ी, पट्टन, नांदनेर, डुंडाखापा, रेनखेड़ा, समनापुर, भजियाधाना, चारगांव, जिजवाड़ा, मरकाढाना, सहरा, कामती, टेकापार, सिटियागोहना, छेड़का, घोघरी, मगरिया, रैनीपानी, कामती और बिछुआ सहित सोहागपुर ब्लॉक के आसपास के आदिवासी गांवों की समस्याओं का उल्लेख किया गया है।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन में एसडीएम से अनुरोध किया गया कि आदिवासी ग्रामीणों की इन मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर शीघ्र निराकरण कराया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति भवन, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और नर्मदापुरम कलेक्टर को भी भेजे जाने का उल्लेख है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो 30 से 35 गांवों के आदिवासी धरना-प्रदर्शन करेंगे।

नवलोक संवाददाता- आदाब खान, सोहागपुर

Adab Khan

आदाब खान मिडिया क्षेत्र में काम करने वाले युवा है जिन्होंने इलेक्ट्रोनिक मिडिया के लिए वीडियो एडिटिंग सहित वॉइस ओवर और खबरों के प्रस्तुतिकरण में पहचान बनाई है. आदाब खान को एंकरिंग में भी महारत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!