ब्रेकिंग
एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्य
Trending

एसटीआर में बड़ी कार्यवाई – मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त

पत्नी भी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गाइड, वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज किया प्रकरण

नर्मदापुरम /सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पर्यटन जोन में पर्यटकों को जंगल की जैव विविधता से रूबरू कराने वाले एक गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर रिजर्व की टीम ने ग्राम सारंगपुर निवासी गोपाल वाडिवा के घर तलाशी लेकर इन टुकड़ों को जब्त किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने आरोपी का गाइड पंजीयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई के बाद गोपाल वाडिवा के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 और संबंधित वन अधिनियम के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जब्त सींग के टुकड़े किस वन्यजीव के हैं और उनसे जुड़ी परिस्थितियां क्या हैं, इसकी जांच की जा रही है।

पति-पत्नी दोनों मढ़ई में करते हैं गाइड का काम

इस मामले में खास बात यह है कि गोपाल वाडिवा के साथ उसकी पत्नी भी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई पर्यटन जोन में गाइड के रूप में कार्यरत है। घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े मिलने के बाद रिजर्व प्रबंधन ने आरोपी के गाइड पंजीयन को निरस्त कर दिया है। प्रबंधन का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि जब्त सींग के टुकड़े किस प्रजाति के वन्यजीव के हैं और वे आरोपी के पास कैसे पहुंचे। वन विभाग की जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!