ब्रेकिंग
आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट
Breaking Newsआसपासक्राइम अलर्टराज्य
Trending

आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

दो महिला आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

नवलोक समाचार,सोहागपुर। नगर के राजेंद्र वार्ड स्थित आभूषण दुकान में ग्राहक बनकर सोने की अंगूठी पार करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 5.51 ग्राम की सोने की अंगूठी बरामद कर ली है।

फरियादी रामशंकर सोनी (85) पिता कृपाराम सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त को शाम 4 बजे दो महिलाएं उनकी दुकान पर सोने की अंगूठी खरीदने आई थीं। आभूषण देखते-देखते वे डिब्बे में रखी एक अंगूठी चोरी कर ले गईं। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध क्रमांक 526/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी साईकृष्णा एस. थोटा, एएसपी अभिषेक राजन व एसडीओपी अरविंद शाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल पहुंचकर दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान पिपरिया के फुरफुरी नगर निवासी महिलाओं के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने पिपरिया पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई अंगूठी जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी
1. रमाबाई अहिरवार (35) पति स्व. सुजीत उर्फ सुज्जु अहिरवार, निवासी फुरफुरी नगर, पिपरिया।
2. लक्ष्मी बाई (40) पति स्व. राजेश कतिया, निवासी फुरफुरी नगर, पिपरिया।

पूरी कार्यवाही में
निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उप निरीक्षक दिनेश पाल, सहायक उप निरीक्षक गणेश राय, आरक्षक अजमेर सिंह परिहार, मनोहर दायमा, अफसर खान, संदीप चौधरी, राजकुमार यादव, महिला आरक्षक प्रीति सरयाम व रक्षा समिति सदस्य सिया मालवीय की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!