
Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
नगर के तीनो पेट्रोल पंप हुए ड्रय, तीनों पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की आपूर्ति नही हो पाने से लोग हो रहे परेशान, किसानों को ट्रेक्टर में ही डीजल देने के विरोध में किसानों सहित कांग्रेस ने किया जमकर विरोध, कहा टंकी में भी दिया जाये डीजल, कांग्रेस नेता पुष्पराज पटेल का आरोप सरकार का तुगलकी फरमान किसान विरोधी है इसे वापिस लिया जाये।
नवलोक समाचार,सोहागपुर।
यहां नगर के तीनों पेट्रोल पंपो पर डीजल पेट्रोल की किल्लत के चलते लोग परेशान हो रहे है, जायसवाल पेट्रेाल पंप सहित चौधरी इंडियन आइल पेट्रोल पंप पर सप्लाई नही आने से पंप ड्राय हो गए है। उधर डीजल न मिलने से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, सरकारी आदेश से किसानों को ट्रेक्टर हारवेस्टर में ही डीजल दिया जाना है, ऐसे में खेतो में बोइनी करने वाले किसानों के सामने संकट आ गया है, जिसको लेकर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पुष्पराज पटेल ने सैकड़ो किसानों के साथ रैली निकाल कर सरकारी आदेश का विरोध किया और किसानो को टे्रक्टर सहित कुप्पी में डीजल देने की मांग करते हुए एसडीएम प्रियंका भल्लावी को ज्ञापन सौपा है।
बता दें कि देश भर में डीजल पेट्रोल आवंटन में कमी का असर अब आम नागरिकों सहित किसानों के कामकाज पर भी पडऩे लगा है, इन दिनों धान की बोआई के लिये खेतों में टे्रेक्टर से मचाई की जा रही हैै, वही मूंग की कटाई भी जारी है। ऐसे में किसानी के कामकाज के लिये डीजल उपलब्ध नही हो पा रहा है, ऊपर से सरकारी आदेश जारी किया गया है कि वाहनों में डीजल दिया जाये, किसानों को आरोप है कि टे्रक्टर में 50 लीटर से ज्यादा की क्षमता का टैंक नही है, ऐसे में खेतों में काम के लिये डीजल की जरूरत होती है, कैन अथवा ड्रम में डीजल नही दिया जा रहा है।
उधर किसाना कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटैल, ब्लाक अध्यक्ष सुधीर ठाकुर नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो किसानो ने टे्रक्टरो से सोहागपुर पहुंच कर प्रर्दशन किया और सरकारी फरमान का विरोध किया है। श्री पटैल ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए डीजल की उपलब्धता सुनिश्वित कराई जाये एवं किसानों के लिये वाहनों के अलावा दौ सौ लीटर की ड्रम अथवा 50 लीटर कैन में डीजल देने की व्यवस्था की जाये। एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम सौपे गए ज्ञापन में किसानों की समस्या का निराकरण शीघ्र करने की मांग की गई है, इस दौरान किसान नेता पुष्पराज पटेल, पूर्व नप अध्यक्ष संतोष मालवीय, ब्लाक अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, पार्षद धर्मदास वेलवंशी,इरफान खान, दौलतराम पटैल, मनीष पटैल,सुरेखा शाह, सागर साहू, सचिन श्रोति सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद रहे।





