ब्रेकिंग
गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर
Breaking Newsआसपासकृषिराज्य
Trending

गेंहू उपार्जन – किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित

गेंहू खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओ की कमी देखने को मिली, केंद्रों पर भीषण गर्मी में न तो ठंडे पानी की व्यवस्था है और न ही छाया की कोई व्यवस्था की गईं।

नवलोक समाचार,सोहागपुर।

यहां पिछले महीने से चल रही सर्मथन मूल्‍य पर खरीदी के दौरान कई अनियमिताऐं देखने को मिली है, पहले कम रकवा वाले किसानों की उपज खरीदी गई, जिसके चलते बाद में बड़े किसानों की फसल तौलने की बारी आई तो बाहर से आए हम्‍माल चले गए, अब स्‍थानीय हम्‍मालो से उपज तुलाई का काम करवाया जा रा है. खरीदी केंद्र पर काम कर रहे शोभापुर के हम्‍मालों ने बताया कि वे साधे किसानों से ही प्रति किवंटल 12 रूपये हम्‍माली ले रहे है जबकि उपज खरीदने वाली समितियों को प्रसंगिक व्‍यय के रूप खर्च की राशि दी जाती है.

केंद्रों पर खराब और घटिया क़्वालिटी के वरदाने भेजे जा रहे है जिससे वरदाना फटने और अनाज बगरने की घटना सामने आ रही है।

बता दें कि सोहागपुर ब्‍लाक में गेहूं की खरीदी के दौरान कई समितियों की लापरवाही देखने को मिली है, सेमरी हरचंद्र में बाहरपुर समिति द्वारा किसानों से प्रति किवंटल सौ रूपये वसूले जाने की जानकारी सामने आई है, वही चना खरीदी के दौरान अमानक उपज भी समितियों द्वारा क्रय किये जाने की सूचनाऐं मिली है, उधर ठीकरी समिति द्वारा ग्राम भौखेड़ी में गेहूं की उपज खरीदी के दौरान हम्‍माल न मिलने की समस्‍या सामने आई तो बालाजी और विजय लक्ष्‍मी वेहर हाउस में किसानो से प्रति किवंटल 12 रूपये हममाली वूसली की जानकारी खुद हम्‍मालों ने बताई है. सोहागपुर ब्‍लाक के केंद्रों पर वारदाना भी उपलब्‍ध न होने से परेशानी देखी गई, वही शासन स्‍तर से समितियों को दिये गए वारदानों की गुणवत्‍ता भी खराब होने से स्‍टेक लगने और तुलाई के बाद वारदाना फट गए जिससे उपज बाहर गिर रही है.

चर्चा इस बात की है कि हम्‍माल न मिलने से परेशान किसानों ने खुद के ब्‍यय पर स्‍थानीय हम्‍मालों से तुलाई का काम करवाया है. जिसका पैसा भी किसानो ने अपनी जेब से दिया है.

केंद्रो पर व्‍यवस्‍थाओं का अभाव

सर्मथन मूल्‍य पर गेहूं क्रय करने वाली समितियों और वेयरहाउस संचालको द्वारा किसानों को भीषण गर्मी में न तो ठंडे पानी की व्‍यवस्‍था की गई और न ही छाया की व्‍यवस्‍था की गई, जिससें किसान परेशान हुये. जबकि भीषण गर्मी में प्रशासनिक निर्देश थे कि केंद्र पर स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखकर पानी, छाया और मेडिकल किट की व्‍यवस्‍था रखी जाये लेकिन किसी भी केंद्र पर पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था नही की गई.

प्रासंगिक व्‍यय का खेल.

सर्मथन मूल्‍य पर खरीदी के दौरान समितियों को प्रति किवंटल निश्‍चत राशि शासन द्वारा दी जाती है, जिसमें धागा, सिलाई और हम्‍माली आदि का खर्च शामिल होता है, इसके अलावा समितिायों को कमीशन भी दिया जाता है. जिसका भुगतान सहकारी बैकों के माध्‍यम से समितियों को किया जाता है. जिसमें बंदरवांट होती है, प्रसंगिक व्यय के कमीशन मामले में पिछले साल जिला सहकारी बैंक मैनेज़र लोकायुक्त के हाथो पकड़ा गया था।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!