
लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
नोटस देकर वेतन रोकने का कारण बताया और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कर दिया रिलीव , अब लिपिक ने न्यायालय की शरण ली है.
नवलोक समाचार, नर्मदापुरम.
जिले के सोहागपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थण लिपिक आनंद नागवंशी ने जब अवकाश लिया तो बीईओ राकेश उइके द्वारा उनका मार्च माह का वेतन नही निकाला गया, लिपिक को दिये नोटिस ने अधिकारी ने शासकीय अवकाशों का हवाला भी दे दिया और अधीानस्थि कर्मचारी को डीईओ कार्यालय रिलीव कर दिया.
बता दें कि बीईओ राकेश उइके पिछले तीन महीने से चर्चा में बने हुए है, पहले उन्होने संकुल प्राचार्य संतोष ठाकुर द्वारा अपने संकुल की शालाओं में नियुक्ति हुए अतिथि शिक्षकों को अपनी शाला में नियम विरूद्य तरीके से अटैच किया था, मामला उजागर होने के बाद भी बीईओ द्वारा सबंधित प्राचार्य के विरूद्य कोई कार्रवाई नही की, उसके बाद अनुरक्षण मरम्त्र्य कार्यो से सबंधित प्रशासनिक स्वीरकृति आदेश को लेकर मामला उजागर हुआ उस पर भी प्राचार्य संतोष ठाकुर के पक्ष में ही कार्रवाई की गई, जानकारी है कि परीवीक्षा अवधि में सेवाऐ दे रहे बीईओ राकेश उइके द्वारा स्कूगलों के अनुरक्षण कार्यो से सबंधित बिलों के भुगतान ठेकेदारो को करने स्टााफ कर्मचारियों पर
दबाव भी बनाया गया था, लेकिन लिपिक आनंद नागवंशी और वरिष्ठट लिपिक याशमीन खान के अवकाश पर चले जाने से बिलों का भुगतान नही हो पाया और डीपीआई द्वारा जारी अनुरक्षण कार्य की राशि वापिस हो गई तब नाराज बीईओ द्वारा लिपिक श्री नागवंशी का मार्च माह का वेतन नही निकाला और उसे डीईओ कार्यालय रिलीव कर दिया है. लिपिक को जारी नोटिस में बीईओ राकेश उइके द्वारा कर्मचारी द्वारा लिये गए अवकाश के सबंध में अवकाश पञ अप्राप्ता बताया है, जबकि पीडि़त द्वारा आवेदन की पावती प्राप्त की गई है, इसके अलावा सरकारी छुटटीयों का भी उल्लेेख कर दिया है. उधर लिपिक आनंद नागवंशी के अनुसार अनुरक्षण कार्य के बिलों में करीब २५ आपरत्तियां निकाली गई थी, जिस पर बीईओ राकेश उइके द्वार हस्ताकक्षर जानबूझकर नही किये गए.
अब परेशान होकर लिपिक आनंद नागवंशी जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति से मिले तो उन्हो ने प्रकरण के सबंध में तीन प्राचार्यो की टीम बनाकर जांच कराने का आश्वा सन दिया है. टीम में माखन नगर बीईओ सुषमा पीपरे, पिपरिया बीईओ श्री लाल रघुवंशी सहित एक अन्यण प्राचार्य को शामिल किया है, बतादें कि पिपरिया बीईओ श्री लाल रघुवंशी की जांच कर्मचारियों के अटैचमेंट,छाञवृत्ति सहित वित्तीरय अनियमितता की लंबित है, वही नवागत कलेक्टंर के समक्ष भी श्री लाल रघुवंश से जुड़े प्रकरणों को बताया गया है. उधर विगत दो माह से वेतन न मिलने से परेशान लिपिक आनंद नागंवशी ने वरिष्ठध अधिकारियों सहित उच्चे न्या लयय जबलपुर से न्यावय की गुहार लगाई है.





