
सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
मध्य प्रदेश सहकारी कर्मचारी महासंघ की आपत्ति, जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को दिया पत्र
नवलोक समाचार, सोहागपुर।
ब्लाक के सभी उपार्जन केंद्रों के प्रभारी समिति प्रबंधको नें गेहूँ उपार्जन खुले में न करने को लेकर कलेक्टर से व्यवस्था परिवर्तन की मांग की है। गुरुवार को सोहागपुर ब्लाक के समिति प्रबंधको नें एकजुट होकर वेयर हॉउस के भीतर खरीदी करने की मांग की है, दरअसल 10 अप्रेल से गेहूँ और चने की खरीदी किये जाने के निर्देश है लेकिन अब समितियां द्वारा खुले में खरीदी करने से मना किया जा रहा है।
सोहागपुर ब्लाक की सहकारी समितियों नें मांग की है की गेहूं / चना उपार्जन वर्ष-2026-27 में सोहागपुर विकासखंड की जिन समितियों को सन्दर्भ पत्र अनुसार उपार्जन कार्य हेतु आदेशित किया गया है, उन सभी समितियों की ओर से निवेदन है कि पूर्व वर्षों में शासन के निर्देशानुसार खुले मैदानों में उपार्जन कार्य करने से आकस्मिक आपदा एवं वर्षा के कारण समितियों को अत्यधिक हानियों का सामना करना पड़ा, एवं अतिरिक्त व्यय के भुगतान का प्रवधान नहीं होने से स्कंध सुरक्षा करना संभव नहीं है वर्तमान में मौसम की परिस्थियों में आकस्मिक वर्षा को द्रष्टिगत रखते हुए एवं खुले में खरीदी कार्य किये जाने में विलम्ब से परिवहन होने के कारण समिति को माल में सूखत समिति स्तर का खर्च होता है जबकि गोदाम स्तरीय (0 पॉइंट ) के मान से समितियों को भुगतान किया जाता, जिसमे संस्थाओं को लोडिंग परिवहन एवं स्टेकिंग में होने वाले पर्याप्त व्यय का भुगतान नहीं किया जाता है जिससे समिति प्रबंधक को व्यक्तिगत रूप से उपार्जन में हुए अधिक खर्च का नुकसान होता है और अन्य समस्याओं का सामना जैसे आवारा मवेशियों द्वारा स्कंध एवं बारदानो का नुकसान होना माल चोरी होने की आशंका मानव संसाधन की कमी के कारण रखवाली की समस्या एवं जिला नर्मदापुरम के आधे क्षेत्र जैसे (नर्मदापुरम, सिवनीमालवा बनापुरा ) एवं जिले के अन्य विकासखंडों में भी गोदाम परिसर के अन्दर समितिया खरीदी कार्य करती हैं अतः विकासखंड की समितियां भी वर्ष 2026-27 में गोदाम के अन्दर ही खरीदी कार्य करेंगी अन्यथा की स्थिति में सोहागपुर विकासखंड की समस्त समितियां उपार्जन कार्य गेहूं / चना करने में असमर्थ रहेंगी। गोदाम के भीतर खरीद करने की मांग करने वालों में नवलगांव समिति के रघुवीर ठाकुर, कामती समिति के गोपाल यादव, शोभापुर समिति के दयाशंकर पुरोहित,खिडिया समिति के राजेंद्र रावत, बरंगी से मोहन गोस्वामी, सोसारखेड़ा से नरेश व्यास, सहित सेमरी हरचंद आदि शामिल हुए।





