
STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में इन दिनों न्यू ईयर सिलेब्रशन को लेकर तैयारियां तेज़ हो गईं है, यहां की सभी होटल्स बुक हो चुकी है वही जंगल सफारी को लेकर भी बुकिंग फुल हो गईं है, दूर दराज से आने वाले टूरिस्ट को वफ़र जोन में भी घुमाने पर जोर दिया जा रहा है.
नवलोक समाचार, नर्मदापुरम।
नये वर्ष को सेलिब्रेट करने वालों को वाइल्ड लाइफ और जंगल सफारी करना पसंद आ रहा है, जानकारी के चलते यहां एसटीआर के मढ़ई पार्क में नये वर्ष पर बुकिंग फुल हो गई, एमपी टूरिज्म की होटल सहित सभी प्रायवेट होटल में रूम खाली नही है. बताया जा रहा है देश भर के पर्यटक अब पचमढ़ी के साथ साथ मढ़ई आना चाहते है और जंगली जानवरों को देखना चाहते है. मढ़ई आने वाले टूरिस्ट के लिये मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पीएम श्री हेली काप्टर सेवा भी शुरू की है जो फिलहाल इको सेंसेटिव जोन के चलते बंद कर दी गई है.
बता दें कि वर्ष 2026 के आगमन को लेकर पयेटन स्थल में तैयारियों जोरों पर है, सभी होटल संचालकों ने केंप फायर सहित कल्चरल प्रोग्राम की तैयारियां की है, जहां ठहरने वाले टूरिस्ट को नया देखने को मिलेगा, पचमढ़ी के साथ साथ एसटीआर के मढ़ई वाइल्ड लाइफ पार्क में 31 दिसंबर तक बुकिंग फुल बताई जा रही है, वही सभी होटल्स भी फुल हो चुके है, जिसके चलते पर्यटक परेशान भी हो रहे है, बताया जा रहा है कि एसटीआर प्रबंधन सहित आसपास की होटल्स में टूरिस्ट को वाइल्ड लाइफ सफारी के आलावा वफ़र रेंज की जमानी देव, बिनेका, परसापानी में भी हिरण साभार, भालू, बायसन, टाइगर आदि वाइल्ड लाइफ देखने मिलगे.
गुजरात, महाराष्ट,दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पर्यटकों ने की बुकिंग
सटीआर के मढ़ई पार्क में टाइगर को नजदीक से देखने की लालसा लेकर देश भर के अलग अलग राज्यों से टूरिस्ट ने बुकिंग कराई है, एसटीआर प्रबंधन भी दूर दाराज से आने वाले पर्यटको को टाइगर को दीदार काराने की भरषक कोशिश करने वाला है, वही जिन पर्यटकों को मढ़ई में प्रवेश नही मिल पा रहा है,उन्हें बफर जोन के परसापानी पाइंट सहित अन्य स्पाट पर घूमाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है.





