ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
खास खबरेशिक्षा

पक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित

नवलोक समाचार भोपाल। राज्य-स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह-2020 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पक्षी-दर्शन व प्रकृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल लेक सिटी यूनिट के 50 प्रतिभागियों सहित 55 पक्षी-प्रेमियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया, जिसमें प्रमुख लिटिल कार्मोरेंट, ग्रेट कार्मोरेंट, पर्पल सनबर्ड, ग्रीन बी ईटर, रेड मुनिया, विहिस्लिंग टील्स, मूरहैन, ड्रोंगो, सिल्वर बिल मुनिया, रॉबिन नाईट हेरोन, ब्लैक रेड स्‍टार्ट, एशी प्रीनिया, जकाना, किंगफिशर, हेरान, लेपविंग, डब, व्हाईट ग्रोव वेगरेस, बया वीवर आदि शामिल हैं। स्रोत व्यक्ति के रूप में श्री ए.के. खरे, डॉ. सुदेश बाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक ने इन विभिन्न पक्षी प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारी

राज्य-स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह-2020 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पक्षी-दर्शन व प्रकृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल लेक सिटी यूनिट के 50 प्रतिभागियों सहित 55 पक्षी-प्रेमियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया, जिसमें प्रमुख लिटिल कार्मोरेंट, ग्रेट कार्मोरेंट, पर्पल सनबर्ड, ग्रीन बी ईटर, रेड मुनिया, विहिस्लिंग टील्स, मूरहैन, ड्रोंगो, सिल्वर बिल मुनिया, रॉबिन नाईट हेरोन, ब्लैक रेड स्‍टार्ट, एशी प्रीनिया, जकाना, किंगफिशर, हेरान, लेपविंग, डब, व्हाईट ग्रोव वेगरेस, बया वीवर आदि शामिल हैं। स्रोत व्यक्ति के रूप में श्री ए.के. खरे, डॉ. सुदेश बाघमारे, डॉ. संगीता राजगीर एवं मो. खालिक ने इन विभिन्न पक्षी प्रजातियों के बारे में विस्तृत जानकारीभी प्रतिभागियों से साझा की। इस अवसर पर वन विहार के सहायक संचालक श्री ए.के. जैन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

इसी श्रंखला में विहार वीथिका में मध्यप्रदेश टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवार के लिये ‘खजाने की खोज” प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता श्री रजनीश सिंह, उप वन संरक्षक, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

तितलियों को जानिए

राज्य-स्तरीय वन्य-प्राणी सप्ताह के तहत 4 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से ‘नेचर कैम्प-तितलियों को जानिए” आयोजित किया गया है। इसके साथ ही प्रात: 10.30 से 12.30 बजे तक वन विहार के एनीमल कीपर एवं स्टॉफ के साथ परिचर्चा आयोजित की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!