ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
Breaking Newsदेशवायरल न्यूज़शिक्षा

अतिथि शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा, 4 महीने से वेतन को तरस रहे अतिथि शिक्षक

नवलोक समाचार, सोहागपुर।
यहां ब्लाक के अतिथि शिक्षकों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौप कर पिछले 4 महीने से वेतन नही मिलने को लेकर वेतन दिए जाने की मांग की है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाकर जो वादे किए थे उन्हें शीघ्र अमल में लाने की मांग की है।

बता दे कि सरकार द्वारा उन अतिथि शिक्षकों के साथ छल किया जा रहा है जो नियमित शिक्षकों से ज्यादा मेहनत कर छात्रों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ अब एक ऐसा फरमान जारी हुआ है जिसमें 24 जनवरी को जारी पत्र क्रमांक 176 में कहा गया है कि जिन शालाओ में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति कर पदस्थापना कर दी गई है उन शालाओ के अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाता है, ऐसे कार्यमुक्त करने वाले पत्र सभी विकासखंडों में दिए जा रहे है। उधर सोहागपुर ब्लाक के अतिथि शिक्षकों ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीएम आवास में अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाकर अतिथि शिक्षकों को नही हटाने सहित भर्ती में उन्हें वरीयता दिए जाने की घोषणा की थी जिस पर अब शासन द्वारा अमल नही किया जा रहा, अतः पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा की गई घोषणा को अमल में लाया जाए एवं अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त करने वाले पत्र को निरस्त किया जाए।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!