ब्रेकिंग
गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर
खास खबरेदेश

होलाष्टक प्रारंभ – जाने होलाष्टक क्या है , क्या करें क्या न करे

*होलाष्टक विशेषांक*
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक की अवधि को होलाष्टक कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में होली से आठ दिन पूर्व शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है. होली से पूर्व के इन आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है. इस साल होलाष्टक कुछ मत अनुसार 2 मार्च एवं कुछ के मतानुसार 03 मार्च से शुरू हो रहा है जो कि होलिका दहन (9 मार्च ) के दिन तक रहेगा।
होलाष्टक शुरू होने के साथ ही 16 संस्कार जैसे नामकरण संस्कार, जनेऊ संस्कार, गृह प्रवेश, विवाह संस्कार जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है.
किसी भी प्रकार का हवन, यज्ञ कर्म भी इन दिनों नहीं किए जाते। पंडित शिव मल्होत्रा ज्योतिषाचार्य

*अलग-अलग मत क्यों* कुछ पंचांग या कुछ ज्योतिष आचार्य होली के 8 दिन पहले से ही होलाष्टक मानते हैं। कुछ पंचांग या ज्योतिषाचार्य फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से होलाष्टक मानते हैं।
इस इस साल फाल्गुन अष्टमी तिथि 2 मार्च यानी आज दोपहर 12:52 से प्रारंभ हो रही है परंतु सूर्योदय की तिथि नहीं है जो लोग सूर्योदय तिथि को ही मानते हैं। वे सभी होलाष्टक कल 3 मार्च से मानेंगे क्योंकि सूर्योदय अष्टमी तिथि कल से ही प्रारंभ होगी। इस कारण से अलग-अलग पंचांगओ में मत अलग है किसी पंचांग में 2 मार्च किसी पंचांग में 3 मार्च बता रहा है।

*आचार्य शिव मल्होत्रा इटारसी वाले मत अनुसार* फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि आज दोपहर 12:52 से प्रारंभ हो रही है अतः आज दोपहर 12:52 से ही होलाष्टक माना जाना चाहिए।

*विशेष परिस्थिति में पूजन विधि का समय*
भूमि पूजन, गृह प्रवेश मुहूर्त आज कई पंचांग मैं दिया हुआ है और कुछ ने तो आज भूमि पूजन की तैयारी भी कर रखी है काफी फोन आप लोगों के आए हैं। अगर आपने भूमि पूजन या गृह प्रवेश की तैयारी कर रखी है और आप पूजन करना चाहते हैं तो राहु काल के पश्चात प्रातः 9:37 से दोपहर 12:52 तक पूजन कर सकते हैं।
*~ आचार्य शिव मल्होत्रा, इटारसी*

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!