ब्रेकिंग
RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द... अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा
खास खबरेताजा फोटोदेश

म. प्र. सिंगरौली के बैढन थाना क्षेञ में भ‍ीषण हादसा – आमने सामने मालगाडि़यां टकराई 3 की मौत

नवलोक समाचार, सिंगरौली । अमलौरी एनटीपीसी से बीजापुर कोलया ले जा रही दो मालगाडी आमने सामने टकरा गई, जिससे दोनो के इंजन क्षतिग्रस्‍त हो गये है.  हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है और तीन कर्मचारियो इंजन के भीतर ही दबे होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बैढ़न थाना क्षेत्र इलाके के रिहन्द नगर एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी वहीं दूसरी खाली मालगाड़ी लौट रही थी। दोनों की रफ्तार बहुत तेज थी और टक्कर के बाद अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मालगाड़ी में सवार कर्मचारी अंदर ही फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस भी पहुंच गई थी। घटना में इंजन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। रेस्‍क्‍यू आपरेशन में मनदीप कुमार प्रजापति सहायक लोको पायलट, रशीद अहमद लोको पायलट और राम लक्ष्‍मण वैश्‍य नामक कर्मचारी के शव निकाले गए है.

यह पहली बार है जब इस ट्रैक पर ऐसा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस रेलवे ट्रैक का उपयोग कोयला लाने-ले जाने वाली मालगाड़ियों के लिए ही होता है। इसमें बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है कि एक ही रेल ट्रैक पर दो मालगाड़ियों को कैसे जाने दिया गया. रेल्‍वे कर्मचारियो द्वारा सिंगल ट्रेक पर निकलने वाली गाडियो को लाइन किल्‍यर देने में बडी लापरवाही की गई है. टक्कर के बाद झटके से मालगाड़ी के डिब्बे आसपास गिर गए। भरी मालगाड़ी का डिब्बा खाली मालगाड़ी के इंजन पर गिरा, जिसमें 3 लोको पायलट सवार थे। तीनों को अभी तक निकाला नहीं गया है। बोगी से कोयला खाली कराने के बाद एनटीपीसी की 2 भारी क्रेन बोगी को उठाने का प्रयास कर रही हैं। यह पहली बार है जब इस ट्रैक पर ऐसा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस रेलवे ट्रैक का उपयोग कोयला लाने-ले जाने वाली मालगाड़ियों के लिए ही होता है। इसमें बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है कि एक ही रेल ट्रैक पर 2 मालगाड़ियों को कैसे जाने दिया गया। सूत्रों का कहना है कि एनटीपीसी संयंत्र तक कोयला ले जाने के लिए एकल (सिंगल) रेल लाइन है। एक समय में एक तरफ से ही गाड़ी को निकाला जाता है, मगर एक लाइन पर दोनों ओर से गाड़ियां आ गई जिसके चलते यह हादसा हुआ।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!