ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
क्राइम अलर्ट

चोरी का नया तरीका – रैकी कर घर में घुसे , फिर चुराकर ले गए बैग

 

सोहागपुर। यहां के शास्त्री वार्ड सिटी मॉल के पीछे रहने वाले मण्डलोई परिवार के घर मे घुस कर भीख मांगने वालों ने बैग उठाकर ले गए , जिसमे नगदी सहित मंगलसूत्र और ईयर रिंग रखे हुए थे। घटना के बाद जब घर के पिछले कमरे में काम कर रही पूर्णिमा मण्डलोई बाहर आई तो देखा दरवाज़ा खुला है और उनका बैग भी अलमारी से गायब है। जिसके बाद पुलिस थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है।

चोरी ने अब दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये नया तरीका ढूंड निकाला है, पहले रैकी करते है फिर भीख मांगने के बहाने लोगो के घर जाते है । घर मे यदि कोई न हो या घर मे आवाज़ लगाने पर कोई निकल कर न आये तो खुद घर मे घुस कर सामान उठाकर हाथ साफ कर देते है।

चोरी की घटना की पड़ताल करते पुलिस कर्मी

जी हां ऐसा ही बाकया देखने को मिला है , सोहागपुर के शास्त्री वार्ड चौधरी आरा मशीन के पीछे निवास करने वाले गणेश राम मंडलोई के घर हुई चोरी को लेकर , घटना शनिवार सुबह 10 बजे से 10:30 के बीच बताई जा रही है। जब गणेश मंडलोई की पत्नी पूर्णिमा मंडलोई घर के पीछे काम कर रही थी। उस बीच घर के बाहर भीख मांगने वाले 3 लोग आए और मच्छर जाली वाला दरवाज़ा खोलकर घर मे घुसे और बेग उठाकर ले गए , जिसमे जेवर सहित करीब 7 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना के बाद परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया है। जिस पर शनिवार की शाम को स्थानीय थाने से एसआई बरदिया और हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र शुक्ला ने पड़ताल की है।

पीड़ित परिवार की महिला पूर्णिमा मंडलोई

फिलहाल मामले को लेकर मुकदमा दर्ज नही किया गया है , वही संदिग्ध लोगों की पहचान को लेकर एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमे पड़ोस के लोगो ने उन्ही भीख मांगने वालों के रूप में पहचान की है। नगर में हुई इस प्रकार की घटना से लोग सावधान हो गये है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!