ब्रेकिंग
30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
देश

एनडीए का फॉर्मूला तय; 17-17 सीटों पर भाजपा-जदयू, 6 पर लोजपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली/पटना. बिहार में लोकसभा चुनाव की सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। राज्य में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर रविवार को बिहार एनडीए के नेताओं के साथ की गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में यह ऐलान किया।

अमित शाह ने कहा, ‘‘गठबंधन ने हर सीट की राजनैतिक स्थिति और जमीनी हकीकत को देखते हुए सीटों का बंटवारा किया है। तीनों दल लोकसभा चुनाव में जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले दिनों में यह भी तय कर लिया जाएगा कि कौन सी सीट पर किस पार्टी का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा। बिहार में सरकार पर भी रामविलास पासवान, चिराग (रामविलास पासवान के बेटे) और सुशील मोदी चर्चा करेंगे। साथ ही 2019 का एनडीए का राजनैतिक एजेंडा घोषित होगा।’’

नीतीश ने कहा- बिहार में 2009 जैसा प्रदर्शन दोहराएंगे
मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, ‘‘बिहार में सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी गई है। अब कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं है। हम लोग आपस में बैठकर सीट डिसाइड कर लेंगे। बिहार में 2009 की तरह प्रदर्शन दोहराने की कोशिश की जाएगी। 2014 से ज्यादा सीट्स जीतेंगे। पासवान की प्रतिष्ठा रखने के लिए भाजपा को बधाई।’’ 2009 में भाजपा-जेडीयू गठबंधन 40 में से 32 सीटें जीता था।

पासवान ने कहा- बिहार में एनडीए को और मजबूत करेंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिरी में रामविलास पासवान ने सीट बंटवारे पर शाह, नीतीश कुमार और अरुण जेटली को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मिलकर और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैंने पहले ही बोला था कि जो भी समझौता हो, सम्मानजनक ढंग से हो। एनडीए गठबंधन बिहार में और मजबूत किया जाएगा।’’

चार दिन से चल रहा था मंथन
बिहार की लोकसभा की सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले चार दिन से दिल्ली में माथापच्ची चल रही है। शुक्रवार को जेटली और रामविलास पासवान के बीच मुलाकात हुई थी। इससे पहले गुरुवार को रामविलास और चिराग शाह से मिले थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!