ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
खास खबरे

नरेला सीट से हारे महेंद्र सिंह चौहान ने सूद, कैलाश मिश्रा सहित सात अन्य के खिलाफ की सैबोटेज की शिकायत

भोपाल। विधानसभा चुनाव में सैबोटेज को लेकर कांग्रेस की कलह सामने आई है। भोपाल के नरेला क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान ने अपनी हार के लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार बताते हुए उनकी शिकायत अनुशासन समिति से की है। उन्होंने पूर्व महापौर सुनील सूद, जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, मनोज शुक्ला, संजीव सक्सेना आदि के नाम अपने शिकायती पत्र में लिखे हैं।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी को लिखे पत्र में चौहान ने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी है। उन्होंने इन नेताओं के नाम के साथ बताया है कि चुनाव के दौरान किसने, क्या गड़बड़ी की। सूद और मिश्रा के लिए उन्होंने यह तक लिखा कि वे नरेला छोड़कर भोजपुर में सक्रिय रहे। उल्लेखनीय है कि भोजपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी चुनाव लड़े थे।

अजय सिंह के हैं नजदीकी: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के खास माने जाने वाले चौहान ने लिखा है कि सूद उनके विरोध में सक्रिय रहे और कहते रहे कि मेरी जमानत जब्त होगी। मिश्रा ने जिला अध्यक्ष होने के बावजूद कोई मदद नहीं की। केवल एक बैठक में शामिल हुए। शुक्ला यहां से मेरे साथ प्रत्याशी की दौड़ में थे। इन्होंने मेरे खिलाफ लोगों को पैसे भी बांटे। सक्सेना ने सजातीय होने के कारण भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग की मदद की और कई निर्दलीयों को मेरे खिलाफ वहां से उतारा। इनके साथ ही चौहान ने तौकीर निजामी, तेजू जैन और रज्जाक खान के विरुद्ध भी शिकायत की है। उन्होंने शुक्ला, निजामी, जैन व खान को पार्टी से निकालने और अन्य वरिष्ठ नेताओं से जवाब तलब करने की मांग की है।

सूद कहा- इस संबंध में सूद का कहना है कि मैंने कोई सैबोटेज नहीं किया। हमेशा कांग्रेस के लिए काम किया है और आगे भी करता रहूंगा। मिश्रा का कहना है कि शिकायत के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उसे देखने के बाद ही कुछ कह पाऊंगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!