ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

प्रेमिका के हत्या के आरोपी ने थाने में फांसी लगा की आत्महत्या

कटनी। विजयराघवगढ़ थाने के शौचालय के अंदर हत्या के आरोपी ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसे युवती की हत्या के मामले में 12 जनवरी को सिंगरोली से गिरफ्तार किया था। इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी अभिषेक गौड़(30) ने कंबल का फंदा बनाया और बाथरुम के अंदर ही फांसी लगा ली। करीब 20 दिन पहले ग्राम में हुए एक युवती हत्या के मामले में विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, पूरे मामले की न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह था मामला: युवक करीब 20 दिन पहले पहले विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में युवती की हुई हत्या के मामले में आरोपी था। अभिषेक ने एक युवती का अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। लगभग सवा साल के बाद उसे जबलपुर के पास से पकड़ा था। पीडि़ता व परिजनों की शिकायत पर आरोपी पर मामला दर्ज किया गया था। 30 अगस्त को आरेापी को जेल भेज दिया गया। इस के बाद आरोपी नवंबर में जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद वह लड़की से मोबाइल में समझौता आदि के लिए दबाव बनाता रहता था। युवती की हत्या के दिन व उसी समय वह वहां पर देखा गया है और मोबाइल की भी लोकेशन मिली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जेल में हत्या की साजिश रची और जमानत पर रिहा होने के बाद रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!