ब्रेकिंग
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा बैगा गांवों में दूषित पानी से 7 बच्चों की मौत पर सिंगार ने CM को लिखा पत्र पचमड़ी मानसून मेराथन में शामिल हुए सांसद दर्शन सिंह Sohagpur सीसी रोड का हुआ भूमिपूजन, रामगंज वार्ड को मिली सड़क निर्माण की सौगात भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा
खास खबरेताजा फोटो

इस बार बिजली की कीमत नहीं बढ़ेगी, पॉवर मैनेजमेंट कंपनी 22 जनवरी को पेश करेगी एआरआर

भोपाल। अगले वित्त वर्ष में बिजली की कीमतें बढ़ने के आसार कम हैं। तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट (एआरआर) के लिए कोई अतिरिक्त राशि की मांग नहीं की है। वितरण कंपनियों की ओर से पॉवर मैनेजमेंट कंपनी विद्युत नियामक आयोग में एआरआर जमा कराती है। आयोग ने 22 जनवरी तक एआरआर जमा करने को कहा है।
एआरआर के आधार पर ही आयोग टैरिफ तय करता है। बिजली कंपनी के अफसर अनौपचारिक बातचीत में यह स्वीकार कर रहे हैं कि मई में लोकसभा चुनाव और साल के अंत में नगरीय निकाय के चुनाव देखते हुए बिजली दरों में वृद्धि की संभावना नहीं है।

फरवरी तक घोषित नहीं हुआ तो जून के बाद ही घोषित होगा टैरिफ: विद्युत नियामक आयोग मार्च के अंतिम सप्ताह में बिजली टैरिफ जारी करता है। यदि इस बार फरवरी तक टैरिफ घोषित नहीं हुआ तो यह जून के बाद ही घोषित होगा। लोकसभा चुनाव के लिए फरवरी अंत से लेकर मार्च के पहले सप्ताह के बीच कभी भी आचार संहिता लागू होने की संभावना है। 2014 में 5 मार्च को आम चुनाव की घोषणा हुई थी और 16 मई तक चुनाव की प्रक्रिया चली थी। आचार संहिता के दौरान न तो जन सुनवाई हो पाएगी और न टैरिफ घोषित हो सकेगा। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के करीब एक महीने बाद यानी जून में टैरिफ घोषित हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!