ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ...
देश

विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे के फॉलो वाहन को ट्राले ने मारी टक्कर, 4 की मौत

बालाघाट. मध्यप्रदेश की विधानसभा उपाध्यक्ष और लांजी विधायक हिना कांवरे रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। उनकी कार के आगे चल रहे पुलिस वाहन को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कार ड्राइवर और तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी एक पुलिसकर्मी को नागपुर रेफर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक जयदेवन ए ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया था। उसकी पहचान कर ली गई है। राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हिना के पिता और पूर्व मंत्री लिखीराम कांवरे की 1999 में उनके घर पर नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी।

कांवरे विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बालाघाट आ रही थीं। बालाघाट से करीब 21 किलोमीटर दूर सालेटेका गांव के पास उनके फॉलो वाहन को ट्रक ने टक्कर मारी। ठीक पीछे चल रही हिना की गाड़ी को उनके ड्राइवर ने सूझ-बूझ से बचाते हुए आगे निकाल लिया।

जवानों के परिवारों को मिलेगी एक करोड़ की आर्थिक मदद

दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों पुलिसकर्मियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। मृतकों में एसआई हर्षवर्धन सोलंकी, हेड कॉन्स्टेबल हामिद शेख, सिपाही राहुल कोलारे और ड्राइवर सचिन शामिल हैं। सिपाही अमित कोरव को नागपुर रैफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!