ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
क्राइम अलर्ट

बाहर बंधे बांस के भाड़े से छत पर चढ़े चोर, पांच दुकानों से उड़ाया माल

भोपाल. टीटी नगर थाने से सटे न्यू मार्केट की पांच दुकानों में घुसकर दो बदमाश करीब 50 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। एक दुकान के बाहर फ्रंट एलिवेशन का काम करने के लिए बंधे बांस के भाड़े के सहारे बदमाश छत पर पहुंच गए। इसके बाद पांचों दुकानों की छत के दरवाजों पर लगे कुंदे तोड़कर वारदात कर दी। करीब 4:27 घंटे तक बदमाश दुकानों में वारदात करते रहे, लेकिन महज 200 मीटर दूर स्थित थाना स्टाफ को इसकी भनक तक नहीं लगी।

दोनों बदमाशों ने वारदात की शुरुआत मंगलवार देर रात 12:19 बजे महेश लच्छवानी की वन स्टॉप शॉप से की। क्वालिटी रेस्टोरेंट के पीछे वाली गली में स्थित इस दुकान के फ्रंट एलिवेशन का काम चल रहा है। इसके लिए महेश ने बांस का भाड़ा बंधवाया है। इस भाड़े के सहारे दोनों बदमाश दुकान की तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर चढ़ गए। छत के रास्ते पड़ोस की दूसरी दुकान की छत पर पहुंचे। परिवर्तन नाम से संचालित ये दुकान संजय जैन की है। छत की वेंटिलेशन तोड़कर बदमाश दुकान में दाखिल हो गए।

कैश काउंटर में रखे छह हजार रुपए चुराए फिर उसी रास्ते से बाहर निकल गए। इससे सटी छत के रास्ते मनोहर खट्टा-मीठा दुकान में घुसे और यहां से साढ़े आठ हजार रुपए चुरा लिए। दो दुकान छोड़कर स्थित अमर नॉवेल्टीज की छत पर लगी लोहे की चद्दर तोड़कर दुकान में घुस गए। ये दुकान अमरलाल मीरचंदानी की है। यहां भी कैश काउंटर से दो हजार रुपए चुराए और बगल में स्थित छत के रास्ते महेश शू पैलेस में जा घुसे। यहां से बदमाशों ने करीब चार हजार रुपए चुरा लिए।

नाइट गश्त में पुलिस, बेखौफ बदमाश
पुलिस कंट्रोल रूम के मुताबिक टीटी नगर क्षेत्र में कमला नगर थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय और डीएसपी ट्रैफिक पराग खरे नाइट गश्त पर थे। थाना स्तर पर नाइट गश्त की जिम्मेदारी एएसआई एनपीएस बघेल पर थी। इसके बाद भी 4:27 घंटे तक चोरी करते बदमाशों की भनक किसी को नहीं लगी। वारदात के बाद बदमाश सड़क के रास्ते ही अपने मुकाम तक पहुंचे, लेकिन किसी ने उनसे रोक-टोक नहीं की। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!