ब्रेकिंग
Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार
देश

मैं जनता की चिंता में नहीं सोता और कांग्रेस की नींद मेरे कारण उड़ी है: शिवराज

बालाघाट/ दमोह. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को बालाघाट, नरसिंहपुर व दमोह जिले में 5 चुनावी सभाएं कीं। इन सभाओं में वे शायराना अंदाज में दिखे। वारासिवनी व बैहर की सभाओं में शिवराज ने कहा- मैं जनता की चिंता में नहीं सोता और कांग्रेस की नींद मेरे कारण उड़ी हुई है। उन्होंने गाते हुए कहा- करवटे बदलते रहे सारी रात हम, आप की कसम आप की कसम।
दमोह में शिवराज ने कहा- आज हमने प्रदेश में अच्छी सड़कें बना दीं, बेहतर बिजली दी, सुरक्षा दी, किसानों को समृद्ध किया। हमारे इसी विकास से कांग्रेस गुस्सा है। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में जबेरा पिछड़ गया है और कांग्रेस ने कभी विकास के लिए नहीं, बल्कि विनाश के लिए ही कार्य किया है।

नरसिंहपुर में बोले- कमलनाथ लोगों को डरा रहे हैं
यहां शिवराज ने कांग्रेस को हिंदुस्तान की सबसे बड़ी साम्प्रदायिक पार्टी बताते हुए कहा- कमलनाथ लोगों को डरा रहे हैं। वे कहते हैं कि कांग्रेस को वोट नहीं दिया तो संघ वाले खा जाएंगे। कांग्रेस वाले अब किसानों का कर्ज माफ करने की बात कर रहे हैं, उनसे पूछा जाए कि कर्नाटक और पंजाब में उन्होंने किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!