ब्रेकिंग
Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द...
Breaking Newsआसपासराज्य
Trending

Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल

छः माह पहले मिले आश्वासन के बाद भी समय पर वेतन न मिलने से नाराज़ हुए सफाई मित्र

वेतन न मिलने से नाराज़ सफाई मित्र, नगर में साफ सफाई हुई बंद, 6 माह पहले समय पर वेतन देने का मिला था आश्वासन, जो पुरा न हो सका।

नवलोक समाचार, सोहागपुर।

यहां नगर परिषद की कार्यशैली से नाराज़ होकर सफाई मित्रो ने एक बार फिर काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे नगर में बाजार सहित वार्डो में कचरा जमा हो गया है।   बता दे की नप के कर्मचारियों का समय पर वेतन भुगतान नहीं हो पर रहा है, प्रतिमाह मिलने वाले वेतन के लिए कर्मचारियों को परेशान

होना पड़ रहा है, सोमवार से नगर परिषद के सेकड़ो सफाई मित्रों ने एक साथ काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है, उनका कहना है की पिछले 2 सालो से वेतन समय पर नहीं मिल रहा जिससे परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा, सफाई मित्रों का कहना है की उन्हें छः माह पहले अध्यक्ष लता पटेल और उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी द्वारा लिखित आश्वासन दिया था जिसमे माह की 10 तरीख तक वेतन दिए जाने की बात कही गईं थी लेकिन अभी तक वेतन समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। ऐसे में सभी सफाई मित्रों ने काम बंद हड़ताल का निर्णय लिया है। सफाई मित्रों के साथ संगठन की तरफ से खडे हुए रविशंकर बाल्मीकि ने बताया की छः माह पूर्व भी हड़ताल की गईं थी, आश्वासन के बाद और नगर की व्यवस्था को देखकर हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे थे, अब फिर से वेतन को लेकर परेशान किया जा रहा है, उधर सफाई मित्रों की यह भी मांग है की पीएफ काटोत्रा की जानकारी भी नगर परिषद द्वारा नहीं दी जा रही न ही वेतन वृद्धि जोड़कर वेतन प्रदाय किया जा रहा। उधर नगर परिषद के सभी सफाई मित्र दिन भर हड़ताल और धरना पर बैठे रहे लेकिन उनकी बात को सुनने सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा नहीं पहुँचे।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!