ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

नर्मदा पुल की मरम्मत के लिए रूट डायवर्ट होने से टूटेगी ट्रांसपोर्टरों की कमर

भोपाल। भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर स्थित नर्मदा पुल की मरम्मत के दौरान रूट डायवर्ट होने पर भारी वाहनों का खर्च बहुत अधिक बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों की कमर टूट जाएगी।

ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक रोज करीब 200 किमी अतिरिक्त आने-जाने में लगभग 10 हजार ट्रक, ट्राले आदि भारी वाहनों पर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे। यह राशि डीजल, टोल टैक्स, वाहनों की रिपेयरिंग आदि को मिलाकर है। ऐसे में माल भाड़ा बढ़ने पर इसकी सीधी मार आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकती है।
उल्लेखनीय है कि 1960 के दशक में बने नर्मदा पुल की मरम्मत का कार्य 11 दिसंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। इस कार्य के दौरान पुल से ट्रक, ट्राले, डंपर सहित अन्य भारी लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर उन्हें सीहोर, बैतूल, हरदा और रायसेन जिलों से निकाला जाएगा। इस व्यवस्था ने ट्रांसपोर्टरों की चिंता बढ़ा दी है।
उनके मुताबिक अभी नर्मदा पुल के माध्यम से बुदनी से होशंगाबाद की दूरी महज 10 किमी है। रूट डायवर्ट होने पर उनके वाहनों को 200 किमी लंबा चक्कर लगाना होगा। इस पुल से प्रतिदिन करीब 10 हजार ट्रक व अन्य भारी वाहन निकलते हैं। इस लिहाज से इन वाहनों पर 7 करोड़ रुपए से अधिक का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा।

कहां कितनी अतिरिक्त राशि होगी खर्च
-डायवर्ट रूट से 10 हजार ट्रकों का डीजल खर्च बढ़कर 2 करोड़ 60 लाख रुपए हो जाएगा।
डायवर्ट रूट पर कम से कम 8 टोल बूथ पड़ेंगे। प्रत्येक ट्रक को कम से कम 450 रुपए टोल टैक्स देना होता है। इस लिहाज से 10 हजार ट्रकों को आठ बूथों पर 3 करोड़ 60 लाख रुपए टैक्स देना होगा।

-ट्रक जैसे भारी वाहनों के टायर में प्रति कि मी 1 रुपए का नुकसान होता है। इस तरह 6 पहिए वाले ट्रक पर 2400 और 18 पहिए वाले ट्रक पर 7200 रुपए रोज खर्च होंगे। इसके अलावा सर्विसिंग और ऑयल में 10 हजार रुपए खर्च बढ़ जाएगा।
-डायवर्ट रूट से जाने पर ट्रक को पहुंचने में 5 घंटे अधिक समय लगेगा। इसके अलावा यदि ट्रकों को आबादी वाले ऐसे क्षेत्र से गुजरना पड़ा, जहां पूरे दिन नो एंट्री रहती हो तो उन्हें एंट्री खुलने के इंतजार में दिन भर खड़ा रहना पड़ेगा।
यह हैं प्रस्तावित डायवर्ट रूट

– नागपुर से भोपाल, इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन बैतूल, टिमरनी, हरदा होते हुए भोपाल, इंदौर की ओर आ-जा सकेंगे।

-जबलपुर से आने वाले भारी वाहन पिपरिया, बरेली होते हुए भोपाल, इंदौर की ओर आ-जा सकेंगे।

-होशंगाबाद लोकल के भारी वाहन सिवनी मालवा, टिमरनी, हरदा होते हुए भोपाल, इंदौर की तरफ आ-जा सकेंगे।

मतगणना के बाद शुरु होगा काम

तीन दिन पहले मप्र शासन के मुख्य सचिव व ब्रिज कार्पोरशन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। जिसमें पुल की मरम्मत को लेकर होशंगाबाद कलेक्टर व एसपी को निर्देशित किया है। हमने तैयारी पूरी कर ली है। कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद नर्मदा पुल का काम शुरू करने की बात कही है।

-समीर गार्गव, प्रोजेक्ट मैनेजर सांवरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी

भाड़े में 25 से 30 प्रतिशत होगा इजाफा

10 किमी का सफर 200 कि मी में बदलने से भाड़े सहित अन्य खर्चाें को मिलाकर कुल भाड़े में 20 से 25 प्रतिशत इजाफा हो जाएगा। इससे या तो दो माह के लिए जरुरी सामान ही ट्रांसपोर्ट किया जा सकेगा या पर्याप्त भाड़ा नहीं मिलने पर लोडिंग वाहनों के पहिए थम जाएंगे। इसका आम उपभोक्ताओं पर भी खासा असर पड़ेगा।

-अनिल सिंह, आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट सीहोर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!