ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
आसपासक्राइम अलर्टग्रामीण ख़बर
Trending

कलयुगी बेटे ने माँ के साथ कर दी मारपीट, एफआईआर दर्ज

पेंशन के पैसे मांगने पर जब मां ने मना कर दिया तो कलयुगी बेटे ने माँ के साथ कर दी मारपीट, गम्भीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रैफर।

नवलोक समाचार, सोहागपुर। यहां ग्राम रैपुरा निवासी नर्बदी वाई पति लच्छू उम्र 60 वर्ष ने अपने ही बेटा बहु से प्रताड़ित होकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल फरियादी महिला नरबदी बाई रैपुरा गांव में निवास करती है, उसका पति रेलवे में नोकरी करता था जिसकी उसे पेंशन मिलती है, शिकायत के अनुसार फरियादी महिला का बेटा चंदू और बहू बसंती द्वारा उससे पेंशन की राशि मांगी गई थी, रुपये न देने पर बेटे ने डंडे से माँ के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई, जिसके बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला अपने नाती गोविंद और पति के साथ थाना सोहागपुर पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, महिला ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है पति रेलवे विभाग से रिटायर हैं जिनको पेंशन मिलती है, जमीन लड़के चंदू के नाम कर दी है जिस पर चंदू खेती किसानी करता है रविवार की सुबह वह चूल्हे में रोटी बना रही थी , तभी लड़का चंदू और बहू बसंती आए और कहने लगे कि पापा की पेंशन के पैसे हमें दे दो उधार का पैसा लिया है देना है, पेंशन के पैसे देने से शिकायतकर्ता द्वारा मना कर दिया गया, कहा सारे पैसे अपने इलाज में लगा दिए हैं। इसी बात को लेकर लड़का चंदू एवं बहू बसंती ने गंदी-गंदी गालियां दी लड़का चंदू ने बांस के डंडे से मारपीट की जिससे शरीर में कई जगह चोट आई हैं बहु एवं लड़के के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई कि आइंदा पेंशन के पैसे नहीं देगी तो जान से खत्म कर देंगे रिपोर्ट पर मारपीट एवं अन्य धाराओं का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पितृपक्ष के पहले ही दिन ऐसी घटना समाज में गलत संदेश दे गई, ऐसी घटनाओं सामाजिक एवं पारिवारिक जागरूकता से समाधान किया जा सकता है, फ़िलहाल फरियादिया को हाथ में चोट होने से प्राथमिक उपचार सोहागपुर कराने के बाद जिला अस्पताल नर्मदापुरम रिफर किया गया है।

Mukesh Awasthi

विभिन्न सामाजिक मुद्दों को सकारात्मक और सामाजिक न्याय की सोच के साथ पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया प्लेटफार्म पर काम कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!