ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
खास खबरे

किस्मत से इतना नाराज कि मंदिरों में 4 बार की चोरी: जेल से छूटते ही फिर पहुंचा, लेकिन गिरफ्तार हो गया

भोपाल . नाराजगी में किसी से बदला लेने वाले तो बहुत से देखे होंगे, लेकिन एक चोर ऐसा भी जो शायद भगवान से नाराज है। 23 साल की उम्र में उसे चोरी के 4 मामलों में पकड़ा गया। हर वारदात उसने मंदिर में ही की है। सवाल करने पर कोई जवाब नहीं देता, इसलिए पुलिस मानती है कि वह शायद अपनी किस्मत से ही नाराज हो गया है। मंदिर के दान की राशि चुराने की कोशिश में वह फिर पकड़ा गया। हबीबगंज पुलिस ने इस बार उसे चोरी की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे थे। चार इमली स्थित ऋषि नगर में साईं मंदिर पर रहवासियों ने कोई आहट सुनी। जाकर देखा तो एक युवक मंदिर की ग्रिल उखाड़ने की कोशिश कर रहा है। उसकी नजर रहवासियों पर पड़ी तो भागने लगा। पास ही एक सर्वेंट क्वार्टर की छत पर जा चढ़ा। लोग पीछे आने लगे तो बचने के लिए वह करीब 12 फीट ऊंचाई से जमीन पर कूद गया। हाथ-पैर टूट गए। इस बीच हबीबगंज थाने की एफआरवी भी आ गई। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस देखते ही उसे पहचान गई। सिपाही ने कहा अरे, ये तो विशाल है। फिर पूछा क्यों, तूं फिर पहुंच गया मंदिर में? उसने जवाब दिया कि साहब घर के पास यही मंदिर था, इसलिए दानपेटी चुराने आया था।

7 महीने बाद 30 नवंबर को जेल से छूटा : सीएसपी भूपेंद्र सिंह के मुताबिक कोलार कॉलोनी झुग्गी में रहने वाला 23 वर्षीय विशाल नरवरे महज तीसरी पास है। 30 नवंबर की शाम को ही वह जेल से छूटा और कुछ घंटे बाद मंदिर में फिर चोरी करने पहुंच गया। पुलिस ने इस बार चोरी की कोशिश का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

अब विशाल की खोली जाएगी निगरानी फाइल : पुलिस ने बताया कि विशाल के खिलाफ चोरी के 4 अपराध दर्ज हैं। हर वारदात उसने मंदिर में ही की है। पूछताछ में वह इसकी कोई भी ठोस वजह नहीं बताता है। मंदिर में चोरी करना उसके लिए अब आसान हो गया है, इसलिए वह हर बार ऐसा ही करता है। हालांकि, पुलिस ये भी अंदाजा लगा रही है कि अपनी किस्मत को लेकर उसके जहन में भगवान से नाराजगी झलकती है। संभव है कि इसलिए वह ऐसा करता हो। वह लगातार चोरियां ही कर रहा है, इसलिए पुलिस अब उसकी निगरानी फाइल भी खोली जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!