ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

हनुमान जी पर सियासत: सीएम योगी ने कहा-विरोध करने वाले संकीर्ण मानसिकता के शिकार

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों व्यस्त दिनचर्या के बाद भी प्रदेश में हर जिले पर पारखी नजर रखे हैं। तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने से पहले प्रयागराज में आज उन्होंने कुंभाभिषेकम का समापन किया।
कुंभाभिषकम के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान जी पर सियासत करने वालों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने हनुमानजी पर दिए गए अपने बयान का बचाव करते हुए विपक्षियों पर करारा प्रहार किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्हें धर्म के बारे में जानकारी नहीं, वही लोग बेवजह बाल की खाल निकलाने पर तुले हुए हैं। ऐसे लोग संकीर्ण मानसिकता के शिकार हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी के काम पर उंगली उठाना आसान होता है। दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अगर हर कोई जिम्मेदारी निभाए तो धरती दिव्य लोक में बदल जाएगी। हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाए तो आयोजन में कमी नहीं दिखेगी। लोग अपनी कमियां दूर करें और दूसरे की गलतियों से सीखें तो देश दिव्य हो सकता है। उन्होंने लोगों की कार्यशैली पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे की कमियां निकालने के बजाए बेहतर कार्य मे सहयोग देना चाहिए।
इससे पहले कुंभाभिषेकम महोत्सव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महन्त नरेंद्र गिरि अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद जगद्गुरु हंसदेवाचार्य एवं संतोषदास (सतुवा बाबा) के साथ प्रथम पूजन एवं आरती श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में किया। उन्होंने महन्त नरेंद्र गिरि महाराज जी के साथ कुम्भ मेले की तैयारी की जानकारी ली।

कुंभाभिषेकम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार प्रयागराज में कुम्भ का आयोजन बेहद भव्य होगा। इस दौरान करीब एक महीने में लोगों को अपने अतीत से जुडऩे का मौका मिलेगा। सीएम ने कहा कि कुम्भ भारत की सनातन परम्परा मानव कल्याण का सबसे बड़ा सांस्कृतिक व आध्यात्मिक आयोजन है। सनातन परम्परा पूरे विश्व के कल्याण की कामना करती है। कुम्भ महान परम्परा का प्रतिनिधित्व करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!