ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

रामभक्त भाजपा और रावणभक्त कांग्रेस को वोट देंगे: योगी

जयपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने के बारे में सोचना भी महापाप है। कांग्रेस के डीएनए में विकास है ही नहीं। देश में विकास तो सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजस्थान में आधा दर्जन चुनाव सभाओं को संबोधित किया।
उन्होंने सबसे पहली सभा आमेर विधानसभा क्षेत्र में की और उसके बाद अजमेर, जैतारण, चित्तौड़गढ़ और मावली में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और मिजोरम में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में देखने को मिल रहा है। चुनावी विश्लेषण कहता है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। मिजोरम में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं राजस्थान के स्वाभिमानी जनता से अपील करता हूं कि प्रदेश के सम्मान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देना चाहिए। भाजपा देश और प्रदेश को आगे लेकर जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस शासन के दौरान सबसे अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। कांग्रेस को ना देश के सम्मान की और ना ही स्वाभिमान की कभी चिंता रही है। यही कारण है कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदी भाषी राज्यों में सबसे ज्यादा समय तक राज किया और ये सब राज्य कांग्रेस की अनदेखी के कारण बीमारू प्रदेश की श्रेणी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कारण नहीं बल्कि वसुंधरा राजे के कारण विकास हुआ है। बसपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पंचर हाथी यूपी के बाद राजस्थान में भी भटक रहा है, इससे सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रामभक्त भाजपा और रावणभक्त कांग्रेस को वोट देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!