ब्रेकिंग
आदिवासी महिलाओं का प्रदर्शन, 30 से 35 गांवों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पिपरिया में ख़ूनी संघर्ष, शराब के नशे में गाली-गलौज बनी खूनी संघर्ष की वजह, सब्बल के वार से अधेड़ की ... त्यौहार के पहले कलयुगी बेटे ने माँ बाप को उतारा मौत के घाट एसटीआर में बड़ी कार्यवाई - मढ़ई के गाइड के घर से वन्यजीव के सींग के टुकड़े जब्त, पंजीयन निरस्त उत्तराखंड के राज्यपाल होंगे ढाल सिंह बिसेन Sohagpur भगवान भी पटरानियों सहित भक्त सुदामा के चरण पखारते है - आचार्य अविनाश मिश्रा 30 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ छिंदवाड़ा टीम बनी विजेता, इनामी राशि बढ़कर पहुंची 57,400 रुपए कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग आभूषण दुकान से अंगूठी चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद पचमढ़ी में गैंगरेप आरोपियों को कोर्ट ले जाते समय हंगामा
आसपास

आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा बच्‍चो को रेडी टू ईट के रूप में किया जा रहा है लड्डू का वितरण

 नवलोक समाचार होशंगाबाद। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के दृष्टिगत जिले में लागू लॉकडाउन के अंतर्गत आंगनबाडी सेवाओं से संबंधित हितग्राहियों यथा 6 माह से 3 वर्ष के बच्‍चे, 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्‍चे, अति कम वजन के बच्‍चे, गर्भवती एवं धात्री माताओं को घर घर जाकर पूरक पोषण आहार के रूप में टेक होम राशन का वितरण किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में परियोजना सोहागपुर अंतर्गत आंगनबाडी केन्‍द्र गांधी वार्ड क्रमांक 1 व 2 तथा सुभाष वार्ड एवं रघुवंशीपुरा की आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा हितग्राहियो के घर-घर जाकर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण व समूह द्वारा रेडी टू ईट के रूप में निर्मित आंटे के लड्डू एवं मरमुरे के लड्डू का बच्‍चों को दिए गए।

आंगनवाड़ी में बच्चों को रेडी टू इट के रूप में लडडू दिए जा रहे।

इस प्रकार जिले में आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा हितग्राहियों से गृह भेट कर टेक होम राशन का वितरण किया जा रहा है। आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु उपायो का प्रचार प्रसार, मास्‍क का वितरण सोशल डिस्‍टेंसिंग के संबंध में समझाईश इत्‍यादि कार्य किये जा रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!