ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपास

भाषण से गायब दिखे मुद्दे, नेताओं के जुबान पर चढ़े ऐसे जुमले

भोपाल। वक्त है बदलाव का…..माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज। इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास रहा। दोनों ही पार्टियों के बड़े चेहरों ने देश के दिल को जीतने की पूरी कोशिश की। भाजपा के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह ने मोर्चा संभाला तो वहीं कांग्रेस के प्रचार की कमान राहुल गांधी, पीसीसी चीफ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में रही।

इस दौरान लोगों को कई जुमले सुनने को मिले। कहीं नामदार-कामदार का जिक्र आया, तो कहीं चालीस दिन, चालीस सवाल के जरिए विरोधी को घेरने की कोशिश की गई। अब भले ही पार्टियों को इसमें कामयाबी मिली हो य न हो, लेकिन जनता के लिए चुनाव बड़ा दिलचस्प रहा।

शुरुआत प्रदेश के सपनों को लूटने की बात से हुई। कांग्रेस ने इसे अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। जुमला भी कुछ इसी तरह गढ़ा गया।
अब बात प्रदेश के सपनों को लूटने की आए तो भाजपा भला कहां चुप बैठती। निशाने पर राजा- महाराजा आ गए। शिवराज सिंह की सरल छवि को आगे करते हुए भाजपा ने भी नया जुमला गढ़ा। माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज !
जैसे-जैसे चुनाव प्रचार बढ़ता चला गया, वैसे-वैसे नए जुमले सामने आते गए। कांग्रेस ने सीएम शिवराज की ‘मामा’ वाली छवि पर कटाक्ष किया तो दूसरी तरफ से भी पलटवार हुआ। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर की सियासी रणभूमि से इसका जवाब दिया। उन्होंने एंडरसन और क्वात्रोची के बहाने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि शिवराज मामा को गाली देते हो, इन दोनों मामाओं को क्यों नहीं याद करते।
अच्छा होता कि आप शिवराज को गाली देने के बजाय अपने मामा क्वात्रोची को गाली देते, जिनके लिए आपने घर के दरवाजे खोलकर रखे थे। बोफोर्स कांड में शामिल क्वात्रोची आपको क्यों याद नहीं आए? आपके दूसरे मामा एंडरसन (भोपाल गैस कांड का आरोपी) को भी आपको याद नहीं आए, जिन्हें अमेरिका भगाने का काम राजा के पिता की सरकार ने किया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!