ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
देश

मुस्लिमों के 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े तो बहुत नुकसान होगा : कमलनाथ का वीडियो हुआ वायरल

भोपाल। मतदान से सात दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे कुछ मुस्लिम नेताओं से मुस्लिम वोटिंग प्रतिशत को लेकर बात कह रहे हैं। वीडियो में कमलनाथ कह रहे हैं कि मुस्लिम वोटरों के 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े तो नुकसान होगा। इससे कमलनाथ का आरएएसएस को लेकर कही गई बातों का वीडियो वायरल हुआ था।
बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है जब भोपाल में मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों से कह रहे हैं कि प्रदेश में जो मुसलमान बूथ हैं वहां अगर 50-60 प्रतिशत मतदान हुआ है तो क्यों हुआ। 60 प्रतिशत मतदान, 90 प्रतिशत क्यों नहीं हुआ, इसका पोस्टपार्टम पिछले चुनाव का करना बहुत जरुरी है। अगर इस चुनाव में मुसलमान समाज के 90 प्रतिशत वोट नहीं पड़े तो हमें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
बीजेपी के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा है कि कमलनाथ मुस्लिम वोट बैंक के लिए साजिश कर रहे हैं। वे मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग में शिकायत करेगी और पुलिस से उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!