ब्रेकिंग
Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार
खास खबरे

शिवराज- प्रदेश की जनता मुझसे नहीं, कांग्रेस से नाराज; कमलनाथ- भाजपा लूट और झूठ की सरकार

मंदसौर/नीमच। देश में 70 में से 54 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई, लेकिन एेसी सरकार चलाई कि मप्र को तबाह और बर्बाद कर दिया। अब कांग्रेसी विज्ञापन में कह रहे हैं कि गुस्सा आता है। गुस्सा जनता को नहीं मेरे द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण कांग्रेसियों को आता है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे शनिवार को मल्हारगढ़, गरोठ और रतनगढ़ में सभा को संबोधित कर रहे थे।
चौहान ने इस दौरान 2022 तक पक्के मकान व 12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शिवराज ने कहा- कांग्रेस एक कनफ्यूज पार्टी है, वे क्या सरकार बनाएंगे। कांग्रेस ने प्रदेश को सिवाए तबाही-बर्बादी के कुछ नहीं दिया। निर्दलीय की कोई अहमियत नहीं है। अपने वोट महत्व समझें तथा प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाएं। कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने वालों की कमी नहीं है, तभी तो किसी चेहरे को सामने नहीं किया।

घोषणापत्र नहीं जुमला पत्र
कटनी/सिवनी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमला पत्र बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार, लूट और झूठ की सरकार है। शनिवार को कटनी जिले के स्लीमनाबाद और सिवनी के लखनादौन में जनसभा को संबोधित करते हुए नाथ ने कहा कि किसानों की हत्या, बेरोजगारी, बलात्कार में मध्यप्रदेश नंबर वन है। यह वह भाजपा सरकार है, जिसने युवाओं को रोजगार से वंचित रखा है।

नाथ ने कहा- भाजपा गंगा और नर्मदा को साफ करने की बात कहती है, लेकिन उसकी खुद की नीयत साफ नहीं है। नाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही किसानों का कर्जा माफ, बिजली हाफ और भाजपा साफ। स्लीमनाबाद में कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में घुटन सी महसूस हो रही थी, क्योंकि भाजपा दौलत की भूखी है, जहां लोगोंं के साथ छलावा किया जाता है। कमलनाथ ने लखनादौन में कहा- भाजपा और प्रधानमंत्री हमें राष्ट्रवाद की शिक्षा न दें। नाथ ने नारा दिया कि हम लड़े थे गोरों से, हम लड़ेंगे चोरों से।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!