ब्रेकिंग
Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन
आसपास

बागरा और सोनतलाई के बीच दूसरी लाइन शुरू

 

इटारसी और जबलपुर के बीच अब ट्रेनों के आवाजाही में और भी कम समय लगेगा , दरअसल रेलवे ने जबलपुर मण्डल के बागरा तवा और सोन्तलाई स्टेशन के बीच सिंगल लाइन को डबल कर दिया है। 150 सालो से लगातार सिंगल ट्रेक से ही ट्रेन निकलती थी जिससे समय भी ज्यादा लगता था। अब बागरा ओर सोन तलाई के बीच तवा नदी पर दूसरा पुल बनाकर दूसरी लाइन को भी शुरू कर दिया गया है।

बता दे कि 1870 में ग्रेट इंडियन पेनिनसुलर रेल कम्पनी द्वारा सोन्तलाई और बागरा के बीच रेल पुल बनाकर मुंबई से हावड़ा को जोड़ा था , तब से एक ही पुल से ट्रेनों का आवागमन होता रहा , लेकिन अब 150 साल बाद

केंद्र सरकार ने ताबडतोड गति से दूसरे पुल के निर्माण को शुरू कर जबलपुर रेल मंडल को सौगात दी है। दरअसल तवा नदी पर एक ही पुल होने की बजह से ट्रेनों की क्रासिंग में कई बार वक्त लगता था। अब फ़ास्ट गति से चलने वाली ट्रेन इटारसी से बिना रुके निकल सकेगी , इटारसी से सोहागपुर की दूरी अब 30 मिनिट में और पिपरिया की दूरी अब 40 मिनिट में तय की जा सकेगी । इसके पहले एक ही पुल होने की बजह से ट्रेनों को बागरा में रोक दिया जाता था , बता दे कि 1870 में पहाड़ खोद कर टनल बनाई गई थी जिसमे से सिंगल लाइन बिछाई गई थी । अब दूसरी लाइन को अलग से लाइन बिछाकर नया पुल तैयार किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!