ब्रेकिंग
Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट Narmdapuram नगर पालिका की करतूत उजागर, विधानसभा में भेजी झूठी जानकारी, जिम्मेदारो को नोटिस तलब,जांच ... Sohagpur ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया कांग्रेस स्थापना दिवस Sohagpur अजमेर की तर्ज पर सोहागपुर में छठवां कुल शरीफ हर्षोल्लास से मनाया गया STR के मड़ई वाइल्ड लाइफ पार्क पहुचेगे टूरिस्ट, नए साल के सेलिब्रेशन को लेकर होटल हुई फुल Sohagpur वेतन मिला लेकिन पीएफ और एरियर्स की राशि न मिलने से नाखुश सफाई कर्मी, हड़ताल जारी Double Murder पुलिस ने जघन्य हत्याकांड का किया खुलासा-पांच आरोपी ऑटो ,मोबाइल और औजार सहित अरेस्ट कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, अवैध रेत रायल्‍टी सहित किसानों समस्‍याओं के समाधान की उठाई मा... Sohagpur नप के सफाई मित्रो ने शुरू की काम बंद हड़ताल
राज्य

निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश, गुणवत्ता विहीन कार्यों पर होगी कठोर कार्यवाही

घटिया निर्माण कार्यों के भुगतान पर लगाई रोकलोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे थे कार्य

होशंगाबाद। सड़क ,भवन एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों से जुड़े एजेंसियों द्वारा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण रूप से समय सीमा में पूर्ण किया जाए। निर्माणकार्य गुणवत्ता विहीन पाए जाने की दशा में संबंधित निर्माण एजेंसियों  के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने सभी निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारियों को दिए है।     उल्लेखनीय है कि होशंगाबाद शहर के विभिन्न मार्गो में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे हैं बी टी  रिनिवल कार्य हेतु गड्ढा भराई (पेच रिपेयर) में  गुणवततापूर्ण नहीं पाए जाने पर  जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए भुगतान पर रोक लगाई गई है।  कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम सुश्री श्री भारती मेरावी द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो में पीडब्ल्यूडी द्वारा किए जा रहे पेचवर्क रिपेयर कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। शहर के बीएसएनएल तिराहा एवं पुराना बाबई नाके से मालाखेड़ी तिराहा के मार्ग के निरीक्षण के दौरान सड़कों की मरम्मत/ पैच वर्क रिपेयर का कार्य निम्न स्तर का पाया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट एसडीएम द्वारा कलेक्टर को भेजी गई । जिसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने घटिया निर्माण कार्यों पर पीडब्ल्यूडी के भुगतान पर रोक लगाने की कार्यवाही की है । उन्होने निर्देशित किया है कि गुणवत्ता युक्त सड़क निर्माण कार्य पूरा  होने पर ही राशि का भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!