ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
धर्म

दमोह – ये कैसी भक्ति , महिला ने जीभ काटकर देवी के सामने चढ़ाई

नवलोक समाचार दमोह।

नवरात्रि में श्रद्धालु देवी की आराधना करते है कई लोग भक्ति में इतने लीन हो जाते है कि वो कुछ भी कर गरजते है। ऐसी की भक्ति का एक वाकया दमोह जिले के हिंडोरिया में देखने को मिला है। जिसमे आस्था के चलते महिला ने अपनी जीभ को काटकर पंडाल में स्थापित देवी के सामने चढ़ा दी।
शारदीय नवरात्रि में भक्ति और भक्तों के द्वारा किये गए समर्पण को लेकर कई घटनाएं सुनने को मिल जाती है, इसी क्रम में दमोह जिले के हटा तहसील के पास हिंडोरिया में पंडाल में स्थापित की गई देवी दुर्गा की भक्ति में इतनी तल्लीन हो गई कि उसने शुक्रवार की रात खुद की जीभ काट कर देवी के सामने चढ़ा दी। महिला का नाम संगीता वाई बताया जा रहा है जो कि हिंडोरिया की निवासी है, महिला से जब पूछा गया कि ऐसा क्यो की तो महिला ने बताया कि मैंने अपने परिवार की भलाई के लिये और मेरे बच्चों की खुशी सुख शांति के लिये जीभ माता जी को अर्पित की है।

दमोह के हटा में महिला ने जीभ काटकर देवी के सामने चढ़ाई

महिला का कहना है कि उसने माता जी से कोई मनोकामना मांगी थी जो पूर्ण हो गई इसलिए उसने फैसला लेकर जीभ काटकर अर्पित कर दी है। आस्था इतनी भारी थी कि महिला ने आगे नही सोचा , अब महिला भविष्य में ठीक से बोल भी नही पाएगी लेकिन आस्था और भक्ति के रंग में इतनी सराबोर हो गई कि उसे कोई दुख नही है। उसका साफ कहना है कि उसके परिवार की भलाई के लिये ये कदम उठाया है उसकी मनोकामना जो पूरी हो गई है। उधर पंडाल में स्थापित की गई देवी के भक्त पुजारी का कहना है कि महिला के बच्चे नही थे ,उसने मन्नत मांगी थी कि यदि उसके संतान होगी तो वो ऐसा करेगी ।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!