ब्रेकिंग
Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो... RTI जानकारी नहीं देने पर लोक सूचना अधिकारी पर 25 हजार जुर्माना Narmdapuram अमानक पालिथिन का उपयोग करते पाए जाने पर नपा ने किया 11 सौ का जुर्माना Bhopal विजयपुर सीट को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस- उमंग सिंगार katni - रिश्‍वत मेंं मंहगा मोबाइल फोन मांगना पड़ा भारी, 5 हजार की पहली किश्‍त के साथ लोकायुक्‍त ने द...
आसपास

तीसरी मंजिल पर बने फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, छावनी इलाके में दो घंटे तक अफरा-तफरी

भारत टॉकीज के पास भीड़भाड़ वाले छावनी इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे तीन मंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग शॉर्ट सर्किट के कारण तीसरी मंजिल पर बने फर्नीचर के गोदाम में लगी थी। कपड़े और लकड़ी के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। फायर अमले को आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसमें लाखों का नुकसान तो हो गया, लेकिन गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इससे इलाके में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। दो महीने पहले यहीं पर पड़ोस के मकान में भी आग लगी थी। उस वक्त फायर ब्रिगेड ने 16 लोगों को छत के रास्ते से उतारा था।

फायर ब्रिगेड को मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे भारत टॉकीज के पास छावनी इलाके मेें आग लगने की सूचना मिली। यह बिल्डिंग उवेद खान की बताई जाती है। फायर कर्मचारी याया खान के अनुसार तीन मंजिला बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर फर्नीचर का गोदाम है। सूचना मिलने के आधे घंटे के अंदर ही एक-एक कर मौके पर 4 फायर फाइटर और चार पानी के टैंकर आग बुझाने में जुग गए। कपड़े और लकड़ी होने के कारण एक बार आग बुझाने के बाद दोबारा भड़क जाती थी। ऐसे में आग पर पूरी तरह काबू पाने में दो घंटे का समय लग गया।

तंग गलियां ट्रैफिक में बनीं बाधक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग से मची अफरा-तफरी और देखने वालों की भीड़ होने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। तंग गलियां होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ी। अंधेरा होने के कारण भी आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। हालांकि करीब दो घंटे की मेहनत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

अक्टूबर में पड़ोसी के यहां लगी आग में फंस गए थे 16 लोग

अक्टूबर में उवेद के पड़ोस में रहने वाले मो. लियाकत की तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगी थी। उनका गोदाम ग्राउंड फ्लोर पर था। ऐसे में हादसे के दौरान दूसरी और तीसरी मंजिल पर 16 लोग फंस गए थे। जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने छत के रास्ते से नीचे उतारा था। उनके यहां भी शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!