ब्रेकिंग
भोपाल में फर्जी लोकेशन से लग रही थी अटेंडेंस! सीएमएचओ की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टरों और कर्मचारी की सैलर... Bhopal राजधानी के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, अमानक स्तर पर ... Narmdapuram चरित्र शंका में ढावा संचालक और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या Sohagpur डीजल की किल्लत को लेकर किसान कांग्रेस का प्रर्दशन , कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा Narmdapuram फेक आईडी से महिला को अश्लील मैसेज भेजना पड़ा भारी, नगर पालिका कर्मचारी अरेस्ट Narmdapuram एसडीएम ने किया सीएचसी सोहागपुर का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित पाए गए रेडियोग्राफरों का एक दि... बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत
आसपासखास खबरे

मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने कार्यभार ग्रहण किया; बोले- कर्जमाफी बड़ी चुनौती

भोपाल. प्रदेश के नए मुख्य सचिव सुधि रंजन मोहंती आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने पदभार संभालते ही कहा कि किसानों की कर्जमाफी बड़ी चुनौती है। निश्चित अवधि में इसे अमली जामा पहुंचाना है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
दरअसल, मुख्य सचिव एसआर मोहंती ने कहा कि गवर्नेंस भोपाल केंद्रित नही, बल्कि जिले स्तर होगी। कलेक्टर और एसपी जिला स्तर पर समस्याएं सुलझाएंगे। सभी विभागों की छोटी-छोटी समस्यायों का समय पर निराकरण होगा, इसके लिए जिला प्रशासन जवाबदेह होगा। काम को लेकर अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।

इन पदों पर रह चुके है अब तक
असिस्टेंट कलेक्टर सरगुजा में 1983 से प्रशासनिक सेवा की शुरूआत करने वाले एसआर मोहंती कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। मोहंती की पहचान एक सख्त और अनुशासित अधिकारी की रही है। वह बालाघाट, सतना और इंदौर के कलेक्टर रहने के बाद जनसंपर्क आयुक्त, मार्कफेड एमडी, महिला बाल विकास, चिकित्सा शिक्षा, वित्त निगम, स्वास्थ्य, योजना आयोग, स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में प्रमुख सचिव रहे हैं।

कर्जमाफी बड़ी चुनौती

1982 बैच के आईएएस अधिकारी सुधिरंजन मोहंती मध्यप्रदेश के 31वें मुख्य सचिव बनाए गए हैं। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गए। वे निवर्तमान मुख्य सचिव बीपी सिंह का स्थान लेंगे। भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा, 99 फीसदी समस्याएं जिला स्तर पर सुलझ जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!