ब्रेकिंग
Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती… Narmdapuram कलेक्टर की संजीदगी - साइकिल से दफ्तर पहुंचने वाले आईएएस सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम कलेक्टर Narmadapuram जिले के स्कूलों में अनुरक्षण कार्यो होगा भौतिक सत्यायन सोहागपुर में खुले में गेहूँ उपार्जन करने से सहकारी समितियों का इंकार उमंग सिंगार का आरोप - गेहूं खरीदी में देरी इसलिए की जा रही है ताकि भाजपा के एजेंटों और बिचौलियों को ... नरवाई जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्यवाई, प्रशासन की चेतवानी के बाद भी जलाई नरवाई JABALPUR - बीपीएल परिवार का आशियाना बचाने छुट्टी के दिन खुले हाईकोर्ट के दरवाजे, कोर्ट ने रोकी बुलडो...
खास खबरे

साध्वी बनने से पहले कराया प्री दीक्षा शूट, संतों के सानिध्‍य में ऐसे रमा मन

इंदौर। श्वेतांबर जैन समाज की हरियाणा के सभ्रांत परिवार की उच्च शिक्षित 22 वर्षीय सिमरन जैन इंदौर में जैन भगवती दीक्षा लेकर वैराग्य की कठिन डगर पर चलेंगी। इससे पहले उन्होंने प्री दीक्षा शूट की अनूठी पहल की है।

समाज में उनकी यह पहल चर्चा का विषय है। उन्होंने अपने अभिनय कौशल का इस्तेमाल करते हुए शहर के गोम्मटगिरि-ह्रींकारगिरि सहित धार्मिक स्थल पर शूट किया है। 14 जनवरी से होने वाले उनके सात दिनी दीक्षा महोत्सव में देशभर के हजारों समाजजन जुटेंगे।

मुमुक्षु सिमरन कहती हैं कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे वैराग्य के मार्ग पर चलने की अनुमति परिजन और गुरुजन से मिली। इस उत्सव का हर पल मेरे लिए खुशी का अवसर है। मैं बचपन से ही मेरी बुआ साध्वी मुक्ताश्रीजी की तरह बनना चाहती थी। मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं साध्वी जीवन अपनाऊं। हम दो बहनें हैं, दोनों छुट्टियों में उनके पास जाती थीं। एक बार हम दोनों को बुखार आया तो मेरी बहन रोने लगी और घर जाने की जिद पकड़ ली लेकिन मैंने कहा कि मैं यहीं रहूंगी। मैं चार साल हॉस्टल में भी रही और सारा देश घूमा लेकिन मन संतों के सान्निाध्य और वैराग्य में ही रमा, इसलिए मैंने दीक्षा लेने का फैसला किया।
सांसारिक बुआ महासती डॉ. मुक्ताश्री बताती हैं कि सिमरन धार्मिक आयोजन में होने वाली विभिन्ना नृत्य-नाटिकाओं और कार्यक्रमों में अभिनय करती थी। उसका अभिनय देखकर सभी कहते थे कि वह अभिनेत्री बनेगी, टीवी सीरियल में काम करेगी लेकिन जब वह गर्भ में थी, तभी मैंने भैया-भाभी से इच्छा जताई थी कि उसे आत्मकल्याण के लिए दीक्षा दिलाना। सिमरन के पिता का फाइनेंस का काम और अन्य व्यवसाय भी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!