ब्रेकिंग
बड़ी कार्यवाई - राजस्व निरीक्षक गुलाब उइके को किया गया निलंबित गेंहू उपार्जन - किसानों से वसूली जा रही हम्‍माली, वारदानों की कमी से खरीदी हुई प्रभावित Pipriya रीवा सड़क हादसे में साध्वियों की मौत से शोकाकुल हुआ जैन समाज Narmdapuram सोहागपुर में आर आई के ऊपर 20 हजार की रिश्वत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत Narmdapuram सोहागपहुर में बिना साहूकारी लायसेंस के चल रहा ब्‍याज का करोबार, न कार्रवाई का डर बल्कि द... लिपिक ने लिया अवकाश तो बौखलाए बीईओ ने रोक दिया वेतन Sohagpur थार गाड़ी से पांच लाख से ऊपर की रकम उड़ाने वाली महिला अरेस्ट, पुलिस की तत्परता से पकड़ी गई मह... Sohagpur श्यामा प्रसाद मुखर्जी काम्पलेक्स में लिफ्ट के लिये छोड़ी जगह में बन रही दुकानें Narmdapuram एसपी की हिदायत, रिकवरी एजेंट विधि विरुद्ध तरिके से वाहन सीज न करें Pipriya ग्राम ऊंटिया किशोर में पकड़ी गांजे की खेती…
आसपासवायरल न्यूज़

हनुमान जयंती पर घर मे किया पूजन ,सूने रहे मंदिर – छिंद धाम में भी सन्नाटा

विशेष संवाददाता। आज देश भर में श्री राम जी के भक्त हनुमानजी की जयंती पर लोगो ने घरों में सुंदर कांड का पाठ कर पूजन किया और महामारी से शीघ्र निजात के लिये प्रार्थना भी की। बात दे कि बरेली जिला रायसेन के छिंदधाम में लॉक डाउन के कारण सन्नाटा पसरा रहा। वहां पुजारियों ने ही हनुमानजी के जन्मोत्सव पर चोला चढ़ा कर पूजन किया।

सनातन संस्कृति में हिन्दू समुदाय श्री राम के परमभक्त हनुमानजी को विशेष स्थान देता है। देश ही नही भारतीय संस्कृति को समझने वाले विदेशों में बसे लोग भी हनुमानजी के चमत्कारों के कारण उन्हें मानते है, मध्यप्रदेश में हनुमानजी के कई मंदिर है जहां प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन आज हनुमानजी के जन्मोत्सव के समय कोरिना जैसी भीषण आपदा के चलते हालात विपरीत है। लोग अपने घरों में ही रामचरित मानस का सुंदर कांड का पाठ घरों में ही कर आरती पूजन आदि कर रहे है। प्रति वर्ष धूमधाम से मनाए जाने वाले कार्यक्रम संकट के समय निरस्त कर दिये गए है। बता दे कि जबलपुर में रानीताल स्थित हनुमान मंदिर , भोपाल के 1100 क़वाटर स्थित हनुमान मंदिर सहित रायसेन के छिंद वाले हनुमान मंदिर आदि में आपदा के चलते मंदिरों के पुजारियों ने ही पूजन किया ।

छिंदधाम में प्रतिष्ठित हनुमान जी के दर्शनों को प्रति मंगलवार और शनिवार को लोगो की भीड़ उमड़ती है , ऐसा माना जाता है कि हनुमानजी के दर्शन करने से मनोकामना पृरी होती है। जिसके चलते छिंदधाम में हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ती है।

बता दे कि हनुमान जयंती पर छिंदधाम में भंडारे का आयोजन भक्तों द्वारा किये जाता है साथ ही प्रदेश भर के शहरों में भी हनुमानजी के मंदिरों में भक्तों द्वारा भंडारे आयोजित किये जाते है। लेकिन अब संकट के समय लोग मानव सेवा कर ओर जरूरतमंद लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध करवा कर ही रामजन्मोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव का पुण्य लाभ कमा रहे है।

छिंदधाम भोपाल जबलपुर नेशनल हाईवे पर रायसेन जिले के बरेली तहसील में स्थित है। जहां सड़क मार्ग से होशंगाबाद के पिपरिया होकर अथवा भोपाल से बाड़ी , बरेली होकर पहुचा जा सकता है। उधर नरसिंहपुर जिले के बरमान करेली होकर भी उदयपुरा से छिंदधाम पहुचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!