ब्रेकिंग
पिपरिया : आदमखोर हुआ टाइगर, आदिवासी युवक को बनाया शिकार, मौके पर मौत Pipriya : स्ट्रीट डॉग के हमले से छः साल का मासूम घायल, 30 से ज्यादा बार काटा Narmdapuram : हॉकी टूर्नामेंट, मंडीदीप ने जीता फाइनल मुकाबला Sohagpur करणपुर देव प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव – कलश याञा निकली पचमड़ी की वादियों में गुजेंगा बम बम भोले का जयकारा हॉकी टूर्नामेंट - सोहागपुर और मंडीदीप के बीच होगा फाइनल मुकाबला बैरागढ़ स्‍टेशन पर कछुआ तश्‍कर अरेस्‍ट, 311 कछुओं के साथ रेल्‍वे अटेंडर को आरपीएफ ने दबोचा Narmdapuram इटारसी रेंज में मिला टाइगर का शव, वन विभाग टीम ने किया अंतिम संस्कार किया Sohagpur तेज़ रफ्तार बस पलटने से 31 यात्री घायल, 12 गंभीर यात्रियों को जिला अस्पताल किया रेफर Narmdapuram जिला सहकारी बैंक प्रबंधक 20 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट
राज्य

चारो सीट हारने के बाद भी नसीहत नही – जिले में कमजोर हो रही कांग्रेस

मुकेश अवस्‍थी

होशंगाबाद जिले की चारो सीट हारने के बाद भी जिले की कांग्रेस मजबूत होने की बजाय कमजोर होती जा रही है, जिले भर में नेताओ की तो भरमार है लेकिन आपसी गुटबाजी के चलते खुद कांग्रेसी प्रदेश में सरकार होने के बाद भी खुद को कमजोर ही समझ रहे है.

बता दें मध्‍यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने भले ही हारे हुए उम्‍मीदवारो को विधायक के सामान तब्‍बजो देने को कहो हो, लेकिन जिले की चारो सीट गंवाने के बाद भी जिले भर के कांग्रेसी खुद की सरकार होते हुए भी कमजोर ही महशूस कर रहे है. बता दे कि यहां की सिवनी मालवा, पिपरिया, सोहागपुर और इटारसी सीटे विधानसभा चुनाव में हारने के बाद कांग्रेस की सरकार प्रदेश में तो बन गई लेकिन गुटबाजी का नतीजा ये है कि खुद कांग्रेसी ही एक दुसरे की टांग खीचने में लगे है. जिले में पूर्व मंञी सुरेश पचौरी सहित दिग्विजय सिंह और सिधिया से जुड़े हुए नेताओ की संख्‍या ज्‍यादा है जिसके कारण टकराव भी बना रहता है. पिपरिया, सोहागपुर और होशंगाबाद में कांग्रेसी नेता गुटबाजी के चलते एक दूसरे के सामने भी खुल कर नही आ रहे है. सूञो का कहना है कि पूर्व केद्रीय मंञी सुरेश पचौरी सहित सीएम कमलनाथ ने होशंगाबाद संसदीय क्षेञ के नेताओ को बुलाकर समझाइस भी देने की कोशिश की है लेकिन फिर भी गुटबाजी समाप्‍त नही हो पाई है. इस प्रकार की आपसी फूट का असर नबंम्‍वर महीने में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावो में देखने को मिल सकता है, कहा जा रहा है यदि क्षेञीय नेताओ के बीच यदि ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस को स्‍थानीय निकाय के चुनावो में नुकसान का सामना भी उठाना पड सकता है.

उधर प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार हो लेकिन भाजपाई कार्यकर्ता खुलेआम धडल्‍ले से रेत की चोरी खुद कांग्रेसी नेताओ के संरक्षण मे कर रहे है. कहा जा रहा है कि जो नेता रेत के अवैध उत्‍खनन की बात करते थे वही आज रेत चोरो को संरक्षित कर रहे है. बता दे कि होशंगाबाद के एसडीएम बघेल के तबादले को रेत के अवैध कारोबार से जोडकर भी देखा जा रहा है दरअसल एसडीएम बघेल कलेक्‍टर के आदेश पर लगातार रेत माफिया पर कार्यवाई करते जा रहे थे.

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!